500 नशीली गोलियां व चोरी के दो बाइक बरामद : दो युवक काबू

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 500 नशीली गोलियां व चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान रावलपिंडी गांव के पास बिना नंबर बाइक सवार युवकों पर संदेह होने पर रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 500 नशीली गोलियां बरामद हुई। दोनों से की गई पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल बंगा जिला नवाशहर से चोरी किये हैं। आरोपियों की पहचान रिशू पुत्र सुभाष चंद्र वासी सुमंदडा से 340 गोलियां व बलकार सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी चक्क गुज्जरा थाना गढ़शंकर से 160 गोलियां बरामद की गई। दोनों इस प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में कोई कागजात पेश नही कर सके। एसएचओ थाना गढ़शंकर ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गृह मंत्री था और मैं उसकी जिम्मेवारी लेता हूं – अनिल विज ने किसानों से कहा कि किसानों पर गोली किसी के भी आदेश से भी चली हो

अंबाला :  गांव पंजोखरा साहिब में आज हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे तो गांव में विरोध जता रहे कुछ किसानों को देख उन्होंने स्वयं अपनी गाड़ी रूकवाई और गाड़ी...
article-image
पंजाब

तरनतारन में सरकार की ईमानदार और जनहितैषि नीतियों की हुई जीतः संदीप सैनी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : तरनतारन में आम आदमी पार्टी की जीत उसकी ईमनानदार और जनहिथौषि नीतियों पर काम कर रही सरकार की जीत है। जिसके लिए तरनतारन की जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के...
article-image
पंजाब

12वीं की छात्रा की हत्या कर पंखे से दिया था लटका : डेड महीने बाद हत्या के आरोप में पिता व चाचा ग्रिफ्तार

संगरूर :  ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की हत्या कर दी। घटना की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा : शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने किया दावा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने...
Translate »
error: Content is protected !!