500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

by
वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं था।
हालांकि धीरे-धीरे वेस्टइंडीज क्रिकेट का ग्राफ काफी नीचे गिरा. तेज गेंदबाज तो कई निकलकर सामने आए, लेकिन उनमें से ज्यादातर इंटरनेशनल लेवल पर उतने सफल नहीं हो पाए.
बेस्ट ने बल्ले से बनाया था रिकॉर्ड, मैदान के इतर भी सुर्खियों में रहे
टिनो बेस्ट भी वेस्टइंडीज के उन तेज गेंदबाजों में रहे, जिनका इंटरनेशनल करियर ‘आउट ऑफ ट्रैक’ ही रहा. बारबाडोस में पैदा हुए टिनो बेस्ट की तुलना वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज वेस हॉल से की जाती थी, लेकिन वो इस दिग्गज की तरह क्रिकेट जगत में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. 5 फीट 8 इंच लंबे टिनो बेस्ट अपने करियर में वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ 57 मुकाबले खेल पाए.
हालांकि टिनो बेस्ट ने बल्लेबाजी में एक खास रिकॉर्ड बनाया था. बेस्ट ने 13 साल पहले आज ही के दिन यानी 10 जून 2012 को बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए 95 रन बनाए. तब ये नंबर-11 पर किसी बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर रहा. जुलाई 2013 में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में 98 रनों की पारी खेलकर टिनो बेस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा था.
टिनो बेस्ट क्रिकेट के इतर दूसरे वजहों के चलते सुर्खियों में रहे. बेस्ट ने अपनी आत्मकथा (Autobiography) ‘माइंड द विंडोज: माई स्टोरी’ में दावा किया था कि अपने करियर के दौरान वो 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुए. उन्होंने मजाक में खुद को ‘ब्लैक ब्रैड पिट’ कहा. बेस्ट ने यह भी उल्लेख किया था कि उनकी इस जीवनशैली ने मैदान पर उनके प्रदर्शन को प्रभावित नहीं किया और वह हमेशा कड़ी मेहनत करते थे. उनके इस खुलासे ने काफी विवाद खड़ा किया था।
टिनो बेस्ट अपनी आत्मकथा में लिखते हैं, “मुझे लड़कियां बहुत पसंद हैं और लड़कियां भी मुझे बहुत पसंद करती हैं. मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सबसे अच्छा दिखने वाला गंजा आदमी हूं. मैं मजाक में कहता हूं कि मैं ‘ब्लैक ब्रैड पिट’ हूं. एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जहां भी गया, मैंने लड़कियों से बात की, लड़कियों को डेट किया और लड़कियों के साथ सोया. मेरा अनुमान है कि मैं दुनिया भर में 500 से 650 लड़कियों के साथ हमबिस्तर हुआ.”
टिनो बेस्ट कहते हैं, “मेरे पहले प्यार मेलिसा से मेरी एक खूबसूरत बच्ची हुई जिसका नाम तमानी है, लेकिन हमारे लिए चीजें खराब हो गईं. मेलिसा से ब्रेकअप के बाद मैं एक प्लेबॉय बन गया. सीधे शब्दों में कहूं तो मैं एक तरह औरतों का दीवाना बन गया था. अगर मुझे कोई लड़की पसंद आती थी, तो मैं उससे जाकर बात करता था, चाहे वह कोई भी हो. अगर मैंने बियॉन्से को देखा और वह सिंगल होती, तो मैं जाकर उससे कहता ‘हैलो, मेरा नाम टीनो है. आपका नाम क्या है?’ कोई भी लड़की मुझे डरा नहीं सकती थी.”
बेस्ट ने यहां की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी
टिनो बेस्ट ऑस्ट्रेलियाई लड़कियों के लिए विशेष रूप से आकर्षित थे. बेस्ट लिखते हैं, ‘सबसे खूबसूरत लड़कियाां ऑस्ट्रेलियाई हैं. मुझे लगता है कि वे अद्भुत हैं. वे वास्तव में अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं और उनके शरीर अद्भुत हैं.’ टिनो बेस्ट बताते हैं साल 2005 में ऑस्ट्रेलियाई टूर के दौरान उन्होंने 40 से ज्यादा महिलाओं संग संबंध बनाए।
टिनो बेस्ट ने वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में वह आक्रामकता, आत्मविश्वास और ऊर्जा लाई, जो लंबे समय से गायब थी. टिनो बेस्ट आखिरी गेंद तक लड़ते रहते थे. मई 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया, जहां वो कोई विकेट नहीं ले सके. खराब प्रदर्शन के चलते टिनो बेस्ट टीम से इन-आउट होते रहे. फरवरी 2008 में तो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) से कॉन्ट्रैक्ट न मिलने के चलते उन्होंने इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) जॉइन कर लिया।
हालांकि अगले साल टिनो बेस्ट ने अप्रत्याशित रूप से टेस्ट स्क्वॉड में वापसी की. टिनो बेस्ट ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 12 विकेट झटके थे, जो उनका टेस्ट क्रिकेट में गेंद से सबसे यादगार प्रदर्शन रहा. टिनो बेस्ट के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में रहा।
ऐसा रहा बेस्ट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
टिनो बेस्ट ने वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट, 26 ओडीआई और 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट मैचों में बेस्ट ने 40.19 की औसत से 57 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने दो मौकों पर इनिंग्स में पांच या उससे ज्याद विकेट झटके. वहीं वनडे इंटरनेशनल में टिनो बेस्ट के नाम पर 34.02 के एवरेज से 34 विकेट दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में टिनो बेस्ट ने 6 विकेट झटके. बेस्ट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 494 रन बनाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली 17 मार्च से – राघव शर्मा

तैयारियों पर सैन्य अधिकारियों व विभिन्न विभागों के साथ डीसी ने की बैठक ऊना (9 फरवरी) – इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती के प्रबंधों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने सुनाई : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के तहत

मंडी : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने 20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा...
article-image
पंजाब

जेल में किया हंगामा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने , LCD और अन्य सामान ताेड़ा : गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 IPC और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज

कपूरथला : कपूरथला माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी LCD तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जेल सूत्रों की माने तो उसने गुस्से में LCD को...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह का फूलमालाएं पहना कर स्वागत

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह मोयला को बिभिन्न जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया और गढ़शंकर हलके का अध्यक्ष बनने पर वधाई दी। इस दौरान नगर...
Translate »
error: Content is protected !!