505 पेटियां हुई बरामद : बंगाना के रायपुर मैदान से मिली शराब की गिनती पूरी

by

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की है। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और 32 देसी शराब की पेटियां शामिल हैं। शराब का जखीरा कैसे रायपुर मैदान में पहुंचा और कब रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त गोदाम में यह शराब का जखीरा रखा गया। पुलिस द्वारा ऐसे कई सवालों पर जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को रायपुर मैदान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। इस दौरान एक मकान में अवैध शराब बरामद की गई। यह खेप एक कमरे में डंप करके रखी हुई थी। इसमें शराब के करीब 60 ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने शराब की इस खेप को बंगाणा थाना लाई थी, जहां बुधवार को इसकी गिनती जारी की गई। यह शराब अभी की नहीं बल्कि पुराने समय की बताई गई है। शराब की निर्मित अवधि भी छह साल पूर्व की बताई गई है। इसमें से कुछ देसी शराब और बीयर की अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। वहीं बोतल वाली पेटियों को दीमक लग चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3500 मामलों के समाधान से 10 करोड़ राजस्व प्राप्ति का अनुमान: मुख्यमंत्री

सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना को मंजूरी , मुकदमों की संख्या कम करने और राजस्व प्राप्ति को बढ़ावा देने में कारगर होगी योजना हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना, 2025...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी विशेष डाक टिकट का ऊना में क्षेत्रीय डीसी जतिन लाल ने किया विमोचन

ऊना, 25 फरवरी. भारत सरकार के भारतीय डाक विभाग द्वारा मैगी के भारत में 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी विशेष स्मारक डाक टिकट का क्षेत्रीय विमोचन टाहलीवाल स्थित नेस्ले इंडिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा साहित्य उत्सव 2026-शब्द, संस्कृति और सृजन का संगम का हुआ भव्य शुभारंभ

प्रख्यात साहित्यकार एवं संपादक बलराम ने की अध्यक्षता मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में पुस्तकों की भूमिका महत्वपूर्ण एएम नाथ। चंबा : चंबा साहित्य उत्सव 2026 “शब्द, संस्कृति और सृजन का संगम” का भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण से मल्याणा एवं चम्याणा हिस्से में आ रही समस्याओं का होगा समाधान – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन शिमला, 07 जून – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग परमाणु-शिमला फोरलेन के मल्याणा एवं चम्याणा के मध्य...
Translate »
error: Content is protected !!