51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद : कुल्लू  पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

by

कुल्लू, 28 जनवरी :  थाना कुल्लू  पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब रविवार को पुलिस दल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित तलोगी में नाका पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस द्वारा सामने से आ रही पिकअप गाड़ी पीबी 02इ एम – 6978 को जांच के लिए रोका गया। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखते ही गाड़ी सवार घबरा गए तो पुलिस ने संदेह के आधार पर गाड़ी सवार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी चालक के कब्जे से 51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दलविन्द्र सिंह (37) पुत्र श्री बाज सिंह निवासी वार्ड नं0 7 चेला मोड़ कलौनी डाकघर अड्डा भीखीबिंड तहसील पट्टी जिला तरनतारन पंजाब व गुरसाहब सिंह (33) पुत्र श्री धीरा सिंह निवासी गांव व डाकघर बलेर तहसील पट्टी जिला तरनतारन पंजाब के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में पहनाईं बेड़ियां, बिस्तर बगैर जमीन पर सुलाया….अमेरिका ने कर दिया दादी हरजीत कौर को डिपोर्ट …. सिख संगठनों ने जतायी कड़ी नाराजगी

चंडीगढ़ :  अमेरिका में रहने वाले सिख और प्रवासी वहां की सरकार से बेहद नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक इस मुल्क में रहने वालीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

ऊना, 26 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!