51 बैंक खातों से पांच करोड़ का शाह गैंग का लेन-देन : यूपीआई खातों का चिट्टा तस्करी में  इस्तेमाल करते थे तस्कर, ऑनलाइन बुकिंग के बाद नशा सप्लाई

by
एएम नाथ। शिमला :  नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। उत्तरी भारत में चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में खुलासा हुआ है कि शाह गैंग के तस्कर चिट्टा तस्करी के लिए यूपीआई खातों का इस्तेमाल करते थे। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के 51 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। उत्तरी भारत में नशे का रैकेट चलाने वाला शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह सहित 26 तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह पंजाब और हरियाणा में भी वांटेड था।
शाह गैंग के ड्रग तस्करों की मनी ट्रेल में चार से पांच करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ है। शाह गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई चेन तैयार की थी। शिमला पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चिट्टे के अधिकतर मामलों में पकड़े गए आरोपियों को शाह गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह के नेटवर्क से सप्लाई भेजी जाती थी। शिमला पुलिस आरोपी की मनी ट्रेल की जांच कर रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि शिमला पुलिस उन लोगों की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करेगी जो नारकोटिक्स अपराधों के तहत अपराध दोहरा रहे हैं। ये बार-बार अपराध करने वाले लोग जमानत पर बाहर आने पर
बड़े सुपर स्प्रेडर बन गए हैं। क्षेत्रीय अध्ययन और क्षेत्र में व्यावहारिक निहितार्थों सहित व्यापक जानकारी के साथ अदालतों में याचिकाएं दायर की जाएंगी। तथ्यों को पुष्ट करने के लिए एन-कॉर्ड बैठकों में चर्चा और मनोचिकित्सकों की रिपोर्ट भी शामिल की जाएंगी। शिमला पुलिस ने नशे के विरुद्ध मिशन क्लीन अभियान के तहत उत्तरी भारत में चिट्टे का रैकेट चला रहे शाह गैंग के नाम के बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के मुख्य सरगना सहित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में पता चला है कि अपराध और अपराधियों के बीच समन्वय और सहसंबंध स्थापित करने के लिए एक समर्पित टीम द्वारा वित्तीय जांच की जा रही है। शिमला पुलिस की टीम ने साइबर सैल की मद्द से छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद कोलकात्ता से शाह गैंग के मुख्य सरगना को पकड़ा है। शिमला पुलिस की टीम शाह गैंग मुख्य सरगना संदीप शाह को एयर लिफ्ट करके शिमला लाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा : सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय समेत लिस्ट में हैं ये नाम, नई कैबिनेट में एक नया चेहरा भी होगा

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी  की कैबिनेट अब तय हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट में अरविंद केजरीवाल  की कैबिनेट के चार मंत्रियों को भी शामिल किया गया है.  जिन पुराने मंत्रियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड : 17 दिनों 4 से (20 दिसम्बर) तक बंद रहेगा

ऊना, 5 दिसम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ऊना-जैजों से कुठार बीत सड़क के बीच यातायात बंद करने के आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक में जीत : प्रियंका ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में टेका माथा

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के आसार के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान बजरंगबली का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दूध पीने की उम्र में हो रही सेक्स की इच्छा.-1 साल के बच्चे को हो गई ऐसी बीमारी – डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

मासूम उम्र में एक बच्चे को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. एक साल का बच्चा कितना बड़ा होता है, वो इस इस उम्र...
Translate »
error: Content is protected !!