52 क्रैशरों में से 40 क्रैशर क्रियाशील,75 लीज़ में से 46 लीज़ संचालित जिला ऊना में : डीसी राघव शर्मा

by

विस चुनावों के दृष्टिगत डीसी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
ऊना, 30 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज यहां लघु सचिवालय में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयकर, आबकारी एवं कराधान, पुलिस, नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, खनन, जीएसटी, आरटीओ व वन अधिकारियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने बताया कि ज़िला में पंजाब राज्य से लगते क्षेत्र में 25 पुलिस नाके स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 8 प्रवेश द्वारों पर नाके स्थापित हैं जबकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 17 अतिरिक्त नाके स्थापित किये जाएंगे। जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा मुख्य 5 प्रवेशद्वारों पर नाके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बाॅटलिंग प्लांट तथा थोक बिक्रेता केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। ज़िला में 9 सर्वीलेंस टीमों के अलावा माइनिंग स्क्वैड भी तैनात रहेंगे। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि वह बिना नम्बर से चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करें। जबकि नाॅकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो को निर्देश दिये कि पुलिस सहायक के तौर पर एक नारकोटिक टीम की तैनाती की जाए।
डीसी ने बताया कि जिला में अधिकारिक रूप से कुल 52 क्रैशरों में से वर्तमान में 40 क्रैशर क्रियाशील हैं। जबकि 75 लीज़ में से 46 लीज़ संचालित हैं। उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिये कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए संचालित लीज़ों के अधिकार क्षेत्र की डिमार्केशन करवाना सुनिश्चित करें तथा नियमों की उलंघना पर एनजीटी मापदंडों के अनुसार कार्यवाही की जाए। इसके अलावा मशीनों द्वारा खनन पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने आरटीओ, पुलिस, आबकारी एवं कराधान एवं वन विभाग को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में डीएफओ मृत्युंजय माधव, इंटैलिजेंट आॅफिसर संजीव कुमार, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद डोगरा, खनन अधिकारी नीरज कांत, आयकर अधिकारी विनोद कुमार, आरटीओ राजेश कौशल तथा तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा

एडिशनल डायरेक्टर बी. आर. शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता नालागढ़, 8 जनवरी (तारा) : 69वीं स्कूल गेम्स के अंतर्गत नालागढ़ में आयोजित की जा रही राष्ट्र स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाह्नवी शर्मा से अपने आवास पर मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जताई संवेदना

सरकार अब साजिशें करके परिजनों को और दुःख दे रही है : जयराम ठाकुर इलाज के अभाव में मृत्यु के बाद सरकार कह रही है परिजन ही नहीं लेने आए इंजेक्शन एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में भरे गए 7 हजार पद, 3 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी : रोहित ठाकुर

चंबा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री ने किया 2.74 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावमावि साहू व परौथा...
हिमाचल प्रदेश

संकट मोचन मंदिर में हरी पत्तल पर मिलने लगा भंडारा

एएम नाथ। शिमला 02 सितंबर – जिला शिमला के स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में टोर की हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को रविवार को भंडारा वितरित करने व्यवस्था आरंभ कर दी है। श्रद्धालुओं में...
Translate »
error: Content is protected !!