52 पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किए 7.26 लाख रूपये के 92 प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए : DC राघव शर्मा

by

ऊना, 21 नवम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ऊना व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण कम्पनी चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में टाऊन हॉल ऊना में 52 पात्र दिव्यांगजनों को अपना जीवन यापन सुगमता से व्यतीत करने के लिए 7 लाख 26 हज़ार 802 रूपये के 92 प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरित किए गए सहायक उपकरणों में मोटर ट्राई-साईकिल, ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, सुगमयकेन व कृत्रिम अंग सहित एम स्मार्टफोन शामिल है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए उनका पहले एलिम्को कम्पनी द्वारा दिव्यांगता मूल्यांकन किया गया था। इसी आधार पर आज मूल्यांकित किए गए पात्र दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण प्रदान किए गए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि वितरित किए गए सहायक उपकरणों से जिला के दिव्यांगजन को अपना दैनिक जीवन यापन करने के लिए आसानी रहेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिला के समस्त उपमंडलों में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों के माध्यय से पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में जिला में लगभग 28 लाख रूपये के सहायता उपकरण पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सो के लिए 32 दिव्यांगजनों ने निःशुल्क टेªनिंग के लिए पंजीकरण करवाया। उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सेंटर ऊना में दिव्यांगजनों को डेªस मेकिंग, जनरल इलैक्ट्रॉनिक्स, कम्पयूटर एप्लीकेशन, जनरल मकैनिक व ऑटोमोबाइल मकैनिक में निःशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेशनल करियर सेंटर 60 दिव्यांग प्रशिक्षु विभिन्न टेªडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं जिन्हें 2,500 रूपये प्रतिमाह प्रति दिव्यांग स्टाईपन्ड दिया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा कहा कि आज के समय में दिव्यांगों के लिए न सुविधाओं की कमी है और न ही अवसरों की। दिव्यांग व्यक्ति जीवन के सामान्य व्यवसायों व कार्यों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर समय दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि विकलांगता अभिशाप न बने इसके लिए दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, तहसीलदार हुसर चंद, बीडीसी चेयरमेन यशपाल, नॉमिनेटड पार्षद एमसी मैहतपुर राहुल ऐरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में बम धमकी से मचा हड़कंप, मेयर कार्यालय और मंदिरों को उड़ाने की चेतावनी.. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ :  पंचकूला, 4 जून : पंचकूला में उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोषों से गूजां ऊना – ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का किया आयोजन

ऊना :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान, 150 नर्सिंग कर्मियों के पद सृजित कर भरने का भी निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग में 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, इसमें 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के खिलाफ : केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से रोकने के लिए कई पाबंदियां लगा दी – आशीष बुटेल और केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : बीजेपी राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के खिलाफ है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन योजना (ओपीए) बहाल करने से रोकने के लिए कई पाबंदियां...
Translate »
error: Content is protected !!