52.99 करोड़ रुपये तक पहुंचा नुक्सान का आंकड़ा

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 02 सितंबर :  इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 52 करोड़ 99 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 2 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान जलशक्ति विभाग को भी लगभग एक लाख रुपये के नुक्सान की सूचना है।
अगर इस मॉनसून सीजन में 27 जून के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 31.05 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
जलशक्ति विभाग की संपत्ति को भी लगभग 20.88 करोड़ रुपये के नुक्सान का अनुमान है। बिजली बोर्ड की लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों इत्यादि की भी लगभग 54.41 लाख रुपये की क्षति हुई है। इस दौरान जिला में 3 कच्चे मकान और 11 गौशालाएं ध्वस्त हुई हैं। जबकि, 14 कच्चे मकान और एक पक्का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिला में लगभग 34.96 लाख रुपये की फसलें भी तबाह हुई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सेबों की काश्त कर रहे प्रगतिशील किसानों के फार्म का डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने किया दौरा

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिले के किसानों को मक्की, तेल बीजों, दालों आदि की काश्त के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को रवायती फसली चक्र से...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार शिक्षा का निजीकरण, केंद्रीकरण और भगवाकरण बंद करे तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 को लागू करें : डीटीएफ

स्कुल मर्जिंग के सरकार के फैसले और शिक्षा मामलो को लेकर  8 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रांतीय अधिवेशन होगा : डीटीएफ गढ़शंकर, 26 फरवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब की राज्य कमेटी ने...
article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
article-image
पंजाब

डॉ. आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के मौके आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा तीसरा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 7 दिसंबर: आज भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती महिंदर कौर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, श्रीमती हरबंस कौर सुन्नी, श्री प्रेम मान यूके और...
Translate »
error: Content is protected !!