521 प्राइमरी व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों पर खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक : 25-25 लाख रुपए खर्च करने की भी प्लानिंग

by

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब भर में 521 प्राइमरी व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों पर आम आदमी क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं, एक तरफ सरकार लगातार कर्जा उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रति क्लीनिक पर 25-25 लाख रुपए खर्च करने की भी प्लानिंग चल रही है। पंजाब में सरकार बनाने से पहले आप ने राज्य में दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक्स बनाने की बात कही थी। सरकार बनने के बाद राज्य में शुरुआती दिनों में 100 आम आदमी क्लीनिक खोले गए। जिसमें भी करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। तब भी अधिकतर क्लीनिक्स पंजाब के बंद पड़े सेवा केंद्रों में खोले गए थे। अब सरकार अपने वादे को पूरा करने के लिए पुराने हेल्थ सिस्टम को ही नया रूप देना चाहती है, लेकिन इसके लिए पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने की जगह घटाने की प्लानिंग हो रही है। आप सरकार ने 521 प्राइमरी व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों को आम आदमी क्लीनिक में बदलने के लिए कुल 130 करोड़ रुपए का बजट रखा है। सेहत विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेशों में हर क्लीनिक पर अधिकतम 25 लाख रुपए तक खर्च करने के लिए कहा गया है। मोहल्ला क्लीनिक के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने व ठीक करने के लिए कहा दिया गया है।

– पीएचसी/सीएचसी और क्लीनिक में अंतर

प्राइमरी व कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों की बात करें तो यहां ट्रीटमेंट पहले से काफी उपरी श्रेणी का हो चुका है। इन सेंटरों में मेडिसिन डॉक्टर के साथ-साथ गायनी और डेंटल की सुविधाएं भी दी जाती हैं। इतना ही नहीं, कई सेंटरों पर लैब भी हैं और यहां एक्स-रे मशीनें भी इंस्टाल हैं। अगर इन्हें डी-ग्रेड करके क्लीनिक बना दिया गया तो यहां मिलने वाली डेंटल, गायनी आदि सुविधाओं पर असर पड़ने लगेगा।

– किस शहर में कितने मोहल्ला क्लीनिक

पूरे पंजाब में 521 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की प्लानिंग है। जिनमें अमृतसर शहरी व रूरल में 44, बरनाला में 12, बठिंडा में 24, फरीदकोट में 11, फतेहगढ़ साहिब में 15, फाजिल्का में 22, फिरोजपुर में 19, गुरदासपुर में 33, होशियारपुर में 33, जालंधर में 37, कपूरथला में 14, लुधियाना में 47, मलेरकोटला में 7, मानसा में 15, मोगा में 23, पठानकोट में 11, पटियाला में 40, रूपनगर में 14, एसएएस नगर में 19, संगरूर में 26, एसबीएस नगर में 18, मुक्तसर साहिब में 19 और तरनतारन में 18 मोहल्ला क्लीनिक खुलने जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर किया हमला

तरन तारन , 29 जनवरी :  तरन तारन में  जरनैल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर हमला कर...
article-image
पंजाब

दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए की गई चर्चा – विधायक जिंपा की मौजूदगी में सिविल व पुलिस प्रशासन ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाने की अपील की, डी.जे चलाने पर रहेगी पाबंदी  दशहरे वाले दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ ग्राउंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को दिल्ली किया तलब : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की जांच की आंच अब पंजाब के अफसरों पर

चंडीगढ़ : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की चल रही जांच की आंच अब पंजाब के 10 अफसरों तक पहुंच गई है। इस घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई की गति को तेज करते...
article-image
पंजाब

पत्रकार भावना के खिलाफ दर्ज FIR रद्द : पंजाब सरकार को हाई कोर्ट ने दिया झटका

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार भावना गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जातिवादी टिप्पणी करने के लिए दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया है। मई, 2023 में...
Translate »
error: Content is protected !!