5 किलो हेरोइन की खेप : पंजाब पुलिस व बीएसएफ के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में क्रैश्ड ड्रोन बरामद

by

अमृतसर। जिला तरनतारन के खेतों में एक बार फिर पंजाब पुलिस व बीएसएफ के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में क्रैश्ड ड्रोन बरामद हुआ है। जिस समय ड्रोन को कब्जे में लिया गया, उसके साथ हेरोइन की खेप भी बंधी हुई थी। गौरतलब है कि यह दूसरा दिन है जब तरनतारन के खेतों में क्रैश हुआ ड्रोन मिला है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके ड्रोन के बारे में जानकारी भी साझा की है। उन्होंने जानकारी दी कि तरनतारन के सरहदी इलाकों में पंजाब पुलिस व बीएसएफ की तरफ से जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सरहद के पास ही यह ड्रोन खेतों में क्रैश मिला। इसके बाद ड्रोन को कब्जे में लिया गया। ड्रोन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद बैटरी खत्म होने के बाद यह ड्रोन खेतों में लैंड हो गया। पंजाब पुलिस ने जानकारी साझा की है कि यह एक हेक्सा कॉप्टर ड्रोन है। इसके साथ 5 किलो हेरोइन की खेप बंधी हुई थी। इस खेप की इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 35 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खेप को जब्त करके जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि तरनतारन के गांव वान के खेतों में गुरुवार को भी क्रैश ड्रोन बरामद किया गया था। इस ड्रोन पर किसान की नजर पड़ी। जिसके बाद उसे कब्जे में लिया गया था, लेकिन यह ड्रोन काफी टूट चुका था। इससे दो दिन पहले एक ही रात में अमृतसर और तरनतारन में BSF के जवानों ने फायरिंग करके दो ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की थी।

– जांच के लिए भेजे जाएंगे ड्रोन

बीएसएफ और पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सभी ड्रोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे जा रहे हैं। जहां इन ड्रोन की सॉर्टी डीटेल्स (फ्लाइंग रिकार्ड) निकाली जाएगी। इससे स्पष्ट हो पाएगा कि ड्रोन किस लोकेशन से उड़ा था और पहले भी कितनी बार भारत में आ चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई समेत जेलों में बंद गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन : हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से रिपोर्ट मांगी क्या कॉल के समय बिश्नोई हिरासत में था

चंडीगढ़ : सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के एक ठेकेदार को लॉरेंस बिश्नोई समेत जेलों में बंद गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन आने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से अदालत...
article-image
पंजाब

संयुक्त अध्यापक मोर्चा द्वारा शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अध्यापकों की मांगें मानने के बावजूद उनको निलंबित करने के विरोध में सांझा अध्यापक मोर्चा द्वारा घोषित कार्रवाई के तहत कोट फतूही में नरिन्दर अजनोहा, ओंकार सिंह, परमजीत कातिब व हरभजन...
article-image
पंजाब

अब हार के जिम्मेदार ही कर रहे मंथन का नाटक: पवन दीवान हरीश चौधरी का इस्तीफा ले हाईकमान

लुधियाना 15 मार्च: पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदारों द्वारा ही अब उस पर मंथन करने के नाटक पर पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने विशेषतौर...
Translate »
error: Content is protected !!