525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार

by

जालंधर  : नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल करते हुए बीएसएफ के जवानों ने 525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को दी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार की मध्य रात्रि को राज्य के ज़िला अमृतसर के सीमावर्ती गांव धनोए कलां के पास तस्करी गतिविधियों के संबंध में बीएसएफ की विशेष सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान की योजना बनाई गई थी।बीएसएफ के अनुसार, रात्रि लगभग 1215 बजे गांव के एक खेत में दो संदिग्ध तस्करों की गतिविधियां देखी गई, जिसके बाद ड्रोन द्वारा हेरोइन के खेप गिरने की आवाज आई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल ने तुरंत ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जो हेरोइन की खेप लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। दोनों तस्करों के खुलासे पर तीसरे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश बनाया- डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   यूथ सिटीजन कौंसिल की तरफ से जिला प्रधान डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा....
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में लगाए जाएं ज्यादा से ज्यादा केस: अपराजिता जोशी

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने पैनल वकीलों, लेबर विभाग व इंश्योरेंस कंपनियों को प्री-लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लगाने के लिए कहा होशियारपुर : सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता...
article-image
पंजाब

जिले में अवैध खनन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, अवैध माइनिंग के संबंध में नियमों के मुताबिक की जा रही है एफ.आई.आर दर्ज : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 20 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में जन समस्याओं को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है और यकीनी बनाया जा रहा...
article-image
पंजाब

हैरी फिरोजपुर जेल से चला रहा था नेटवर्क : जेल में बंद गैंगस्टर हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई, सीआईए पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है।  सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया है। वहीं...
Translate »
error: Content is protected !!