525 नशीली गोलियां, 17 नशे के इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमों में दो युवकों से सवा पांच नशे की गोलियां, 17 नशीले इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मुकदमों के अनुसार एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम व एसपी इंवेस्टिगेशन सरबजीत सिंह बाहीया की निगरानी और डीएसपी दलजीत सिंह खख की देखरेख में एसएचओ हरप्रेम सिंह को उस वक्त सफलता मिली जब एसआई रविंदर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ गांव शाहपुर में नाकाबंदी की हुई थी। एसएआई रविंदर सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि गुरदीप सिंह पुत्र हरमेश लाल निवासी कुनैल अपने दोस्त नरेश कुमार उर्फ हुस्ना पुत्र केवल कृष्ण निवासी के घर पर बैठ के नशे की सप्लाई करता है। इस सूचना पर पुलिस ने नरेश कुमार के घर दबिश दी तो हरदीप सिंह के पास से डेढ़ सौ नशे की गोलियां व 17 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। दूसरे मामले में एएसआई कुलविंदर सिंह बीनेवाल चौकी ने अड्डा झुग्गियां में भट्ठा के पास नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहे बिना नंबर मोटरसाइकिल सवार को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से पौने चार सौ नशे की गोलियां बरामद की गई। युवक की पहचान गौरव कुमार पुत्र राजिंदर सिंह निवासी जलगरां थाना सदर जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दोनो के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वह किस व्यक्ति से नशे की गोलियां खरीदते हैं और आगे किसे बिक्री करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

125 शिकायतों में से 99 मौके पर की गई हल : पहले दिन के कैंप में 928 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 524 का हुआ मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 06 फरवरी:    डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
article-image
पंजाब

हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान

पटियाला: राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने कथित तौर पर अपने भाई और भाभी से झगड़े के बाद पंजाब के भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सोमवार को...
article-image
पंजाब

गांव झोनोवाल में सर्वसमिति से हुए पंचायत चुनाव में बलविंदर सिंह सोढ़ी को सरपंच चुना

गढ़शंकर । गांव झोनोवाल में सर्वसमिति से हुए पंचायत चुनाव में बलविंदर सिंह सोढ़ी को सरपंच चुना गया और सभी सात पंचायत सदस्यों को चुना गया। गांव झोनोवाल के इकत्र हुए भारी संख्यां में...
Translate »
error: Content is protected !!