साइकिल चलाने से होता है पूरे शरीर का व्यायाम : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

by

गढ़शंकर : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए साइकिल रैली पीएससी पोसी के एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह की देखरेख में ब्लॉक् पोसी के सभी हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों पर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।
एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि अस्वस्थ जीवनशैली मोटापे के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। इन समस्याओं से बचने के लिए शरीर में कुछ गतिविधियां जरूरी हैं और इसके लिए साइकिल चलाना एक अच्छा विकल्प है, जिससे पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। इसलिए विभाग ने इस दिन को ‘राइड टुगेदर, फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर; थीम के साथ मनाया। जिसका अर्थ है भविष्य में बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए एक साथ साइकिल चलाने को प्रोत्साहित करना। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने के दौरान हृदय गति बढ़ जाती है।जो हृदय स्वास्थ्य के लिए एक व्यायाम है। साइकिलिंग वजन घटाने में भी काफी कारगर है और साइकिलिंग टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकती है। ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर रोहित शर्मा ने बताया कि साइकिल चलाने से टांगों की मांसपेशियों से शरीर के निचले व ऊपरी हिस्सों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
साइकिलिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज है। यह तनाव, अवसाद या चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि व्यायाम करने और स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए आयोजित रैली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इन साइकिल रैलियों के दौरान एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू , आशा वर्करज आदि मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पोसी में वैलफेयर सोसाइटी भुंगरनी द्वारा वर्दियां भेंट 

गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब राज्य में सरकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी बहुत बड़ा योगदान है जो राज्य भर के स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता :  बरिंदर कुमार गोयल – कैबिनेट मंत्री ने बिस्त दोआब व कंडी कनाल सिस्टम के अंतर्गत नहरों के खालों को पक्का करने वाले...
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के दाखिले के लिए 31 अक्टूबर तक करें आनलाइन आवेदन

विद्यार्थी वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा होशियारपुर, 25 अक्टूबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर...
article-image
पंजाब

पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की होगी घोषणा : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट कर घोषणा की कि आने वाले पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें...
Translate »
error: Content is protected !!