खालसा कालेज में लगाया गया 30 दिवसीय क्रैश कोर्स संपन

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय क्रैश कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पाठ्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर ने पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स नि:शुल्क चलाया गया।
जिसमें बच्चों के लिए अंग्रेजी, कंप्यूटर और व्यक्तित्व विकास की कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। पाठ्यक्रम की सफलता के लिए समन्वयक प्रो. नवदीप सिंह व डॉ. अजय दत्ता को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने को कहा। इस अवसर पर प्रो. कंवर कुलवंत सिंह समन्वयक आईक्यूएसी, प्रो. गुरप्रीत सिंह, प्रो. प्रीतिंदर सिंह, प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी, प्रो. मुकेश शर्मा, अमृतपाल सिंह शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संकल्प

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत तलवाड़ा में मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने दिलाई शपथ होशियारपुर/तलवाड़ा, 27 अक्तूबर (दलजीत अजनोहा)।  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) तलवाड़ा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

निलंबित DIG भुल्लर के परिवार के बैंक खाते CBI ने किए फ्रीज

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब यह जानकारी सामने आई है कि भुल्लर और उनके परिवार के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल...
Translate »
error: Content is protected !!