539 लोगों ने लिया राहत शिविरों में आश्रय : रिलीफ कैंपस् में प्रशासन द्वारा लोगों के रहने-खाने की पूरी की गई व्यवस्था

by
इंदोरा  : उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इंदोरा और फतेहपुर से निकाले जा रहे लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक कुल 539 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। उपायुक्त ने बताया कि रिलीफ कैंपस् में प्रशासन द्वारा लोगों के रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां मेडिकल टीमों की तैनाती भी की गई है, जो रेस्क्यू किए गए लोगों का निरंतर स्वास्थ्य जांच कर जरूरी उपचार भी कर रही है।
*पांच स्थानों पर किए रिलीफ कैंप स्थापित*
जिलाधीश ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए पांच रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनमें फतेहपुर और इंदोरा में दो-दो तथा नूरपुर में एक राहत शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर उपमंडल के बढूखर में 212 और फतेहपुर में 121 लोग रह रहे हैं। वहीं इंदोरा के राम गोपाल मंदिर में 67 तथा शेखपुरा में 111 लोगों ने आश्रय लिया है। उन्होंने बताया कि नूरपुर के लदरोड़ी में स्थापित राहत शिविर में 28 लोग अभी रह रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी थी तबीयत : रूटीन चेकअप और टेस्ट के बाद वापस लौटीं

एएम नाथ। शिमला : छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया। अब खबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता, एएम नाथ। चम्बा जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक : कर्नल बीएस भंडारी

हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चिट्टा तस्करों पर शिकंजा: तीन साल में 5,642 केस, 8,250 से अधिक गिरफ्तार

नशा तस्करी से जुड़ी 91.24 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज; 37 सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी बर्खास्त, सूचना देने पर मिलेगा 10 लाख तक इनाम एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!