800 करोड़ के नोट एक्सचेंज में गंवाए 7 करोड़ : मोहाली में सुनार के साथ ठगी

by

पंजाब पुलिस ने मोहाली में पुराने करेंसी नोट को बदलने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने एक सुनार को 800 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलाने के लिए कॉल किया था।

सुनार ने उन ठगों पर विश्वास कर लिया और ठगों ने उससे सात करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, यह ठगी 2023 में हुई थी और पुलिस ने इसके खिलाफ 1 अक्टूबर 2025 को गुपचुप तरीके से मामला दर्ज कर लिया था। FIR दर्ज होने के करीब डेढ़ महीने बाद इस मामले में गिरफ्तारी हुई है।

पंजाब पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इनमें शैलेश ओटी, मोहित मोटी, दीपक अग्रवाल, दयाल ललवानी, अवतार सिंह, गौकुल, रजिंदर सिंह, विक्रम सैफी, मंजीत सिंह, सचिन, अजय शर्मा और रश्मि सिंगला का नाम शामिल है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मोहाली फेज-4 में ज्वेलरी की दुकान है। शैलेश ओटी और मोहित मोटी उनकी दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के बहाने आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे दो हजार के नोट बदलवाने का काम करते हैं और अगर किसी को नोट बदलवाने हों तो उन्हें बता सकते है।

ऐसे हुई ठगी

पहली मुलाकात के बाद शिकायतकर्ता ने अपने एक परिचित की मुलाकात दीपक अग्रवाल से करवाई। दीपके ने उन्हें बताया कि उसे करीब 300 करोड़ रुपये के नोट बदलवाने हैं। शिकायतकर्ता ने दीपक को शैलेश और मोहित से मिलवा दिया। इसके लिए एक मीटिंग उनकी दुकान पर ही हुई। इस मीटिंग में शैलेश और मोहित ने कहा कि सुनार को प्रति डील 40 लाख रुपये का कमीशन मिलेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि कमीशन की बात सुनकर वह लालच में आ गए लेकिन आरोपियों ने शर्त रखी कि कमीशन के लिए पहले 40 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। जब पेमेंट बदली जाएगी, तब उन्हें एडवांस और कुल कमीशन की 10 फीसदी रकम दी जाएगी।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने कुछ अन्य लोगों को भी उनसे मिलवाया। शिकायतकर्ता ने हर एक क्लाइंट को शैलेश और मोहित से मिलवाया और हर क्लाइंट के बदले कमीशन लेने के लिए 40-40 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खाते में जमा करवा दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने सुनार से संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। जांच में पता चला कि वे एक गिरोह के सदस्य थे और आपस में जुड़े हुए हैं।

मामले में गिरफ्तारी शुरू

इस मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले सचिन और गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 9 करोड़ रुपये के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक राज्य में ठगी करने के बाद किसी दूसरे राज्य में चले जाते हैं। वह अब तक राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के लोगों को भी ठगी का शिकार बना चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक कंपनी के नाम से रसीद भी दी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने कंपनी के फर्जी आईडी कार्ड भी बनवा रखे थे।

पीड़ित ने पैसा जमा करवाने के बाद उन्हें फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद उसे शक हुआ और जांच शुरू कि तो उसे पता लगा कि उसे जिस कंपनी के नाम से रसीद दी गई है उस नाम की कोई कंपनी है ही नहीं। उसे पता चला कि गुजरात में भी उनके खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज है। अब ठगों ने जीरकपुर में ऑफिस खोल रखा था। इस फर्जीवाड़े में पुलिस को कई रईसजादों और नेताओं की तलाश करते थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन खत्म, DIG के आश्वासन पर लिया फैसला

अमृतसर : अमृतसर में अपने साथियों की रिहाई और विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है. डीआईजी ने...
article-image
पंजाब

सीएम मान को राज्य के हितों से समझौता नहीं करने देगे : सुखबीर सिंह बादल

खेमकरण : शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को पंजाब का पानी राजस्थान में जाने से रोकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अगली एसएडी सरकार राजस्थान की सहायक...
article-image
पंजाब

शादी समारोह में चोरों का तांडव : 12 गाड़ियों के शीशे तोड़कर लाखों की नकदी-गहने चोरी

राजपुरा। राजपुरा के साथ लगते गांव खेड़ी गंडिया के पास स्थित एम्बिशन पैलेस के बाहर बीती रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शादी समारोह के दौरान...
article-image
पंजाब

Baba Bal Ji Urges Devotees

Hośhiārapur/ Daljeet Ajnoha/July 4 : Revered saint Baba Bal Ji of Shri Radha Krishna Temple, Kotla Kalan (Una, Himachal Pradesh), visited the Sant Baba Narayan Das ji blind school in Mahilpur today, urging devotees...
Translate »
error: Content is protected !!