7 जन्म भी आपको नहीं मिलूंगी- सुसाइड नोट में माता-पिता को लिखा : 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

by

एएम नाथ। शिमला : रामपुर में सतलुज नदी से रविवार शाम को 15 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ब्रो के समीप के एक गांव निवासी पायल पुत्री दिउणू राम के रूप में हुई है। 29 जनवरी को परिजनों ने आनी के अंतर्गत पुलिस थाना ब्रो में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए लिखवाया था कि पायल 26 जनवरी से लापता थी।

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में यह मामला सुसाइड का मालूम पड़ता है। पुलिस को बच्ची के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें बच्ची ने माता-पिता के लिए लिखा है, ‘मैं आपको इस जन्म तो क्या अगले 7 जन्म तक भी नहीं मिलूंगी’। पुलिस अब इस मामले में सुसाइड नोट की हैंड-राइटिंग का मिलान कर रही है। मृतक पायल तुंदन स्कूल में 9वीं की छात्रा थी।

पुलिस ने बच्ची की मां खंगाली कॉल डिटेल : पुलिस ने बच्ची की मां के फोन की कॉल डिटेल खंगाली हैं। पुलिस के अनुसार, बच्ची ने अपनी मां के फोन से करसोग और शिलाई के 2 लड़कों को फोन किए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को ब्रो बुलाकर पूछताछ भी की। लेकिन, अब तक की जांच में पुलिस को प्रेम-प्रसंग जैसा कोई एंगल नहीं मिला। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर बच्ची की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री- रूपा गांगुली डिप्टी सीएम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे। गृह मंत्रालय सुवेंदु अधिकारी के पास ही रहेगा। 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी घोषणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सियासी उठापटक ने पक्का किया कंगना का टिकट : कांगड़ा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव

 भाजपा ने अगली रणनीति के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा एएम नाथ। शिमला :   एक महीने से चल रही सियासी उठा पटक ने ही मंडी से कंगना रणौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छाती के दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था हरपाल, इलाज के दौरान मौत : परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए

रोहित जसवाल।  ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान हरपाल सिंह सुनेहरा की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों और स्टाफ पर कथित उपचार में लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!