54 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भेंट कर किया सम्मानित : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

by

परिषद ने कृषि मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में भेंट किए 51 हजार रुपए
डलहौजी, 21 अक्टूबर
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज डलहौजी पब्लिक स्कूल में हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के 25 वें वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की।
इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी विशेष रूप से मौजूद रही।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद् प्रदेश में साहित्यक, सांस्कृतिक एवं निःस्वार्थ समाज सेवा के अनेक कार्य कर रही है, जो समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। संस्था द्वारा निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृतियां व स्कूल कॉलेज की फीस में सहायता, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रमों सहित अनेकों अन्य सेवा के प्रकल्पों के माध्यम से सहायता की जा रही है , जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा में प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय कदम उठाए गए हैं।
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चंबा के छात्राएं जिले का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृतियां दी जाती है ।
इस दौरान कृषि मंत्री ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के 10वीं व 12वीं कक्षा के शिक्षा खंडो के 54 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के विश्वविद्यालय के चार मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कृषि मंत्री की मौजूदगी में हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत जिला की चार बेटियों को 5 वर्ष के लिए गोद लिया। कृषि मंत्री ने बताया कि गोद ली गई चार बेटियों को परिषद द्वारा फिक्स डिपाजिट के माध्यम से हर माह 6 हजार रुपए दिए जाएंगे ।
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार के माध्यम से परिषद ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 51 हजार रुपए का चेक भी भेंट किया।
इस दौरान डलहौजी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। चंद्र कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रोत्साहन के लिए 11 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया।
चंद्र कुमार ने जिला के पांच व्यक्तियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विभिन्न सम्मान से पुरस्कृत भी किया।
कार्यक्रम के शुरू होने से पहले कृषि मंत्री का परिषद के प्रधान सतपाल शर्मा व सेवा निर्मित एयर कमोडोर अशोक महाजन, परिषद के संरक्षक अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि डा. कुलदीप धीमान,डलहौजी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ कैप्टन जीएस ढिल्लो, उपनिदेशक पशुपालन डॉ पूनम ठाकुर, एसएमओ डॉ विपन ठाकुर , परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष लक्षित सोनी, संस्था सेक्रेटरी चेतन भटनागर, परिषद के जनरल सेक्रेटरी जगदीप अरोड़ा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन करें सुनिश्चित – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिनियम के अंतर्गत प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभागियों को देश-विदेश के वास्तविक उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को समझाया: आपदा प्रबंधन के लिए हों सामूहिक प्रयास: एडीएम रोहित राठौर

धर्मशाला, 6 अक्तूबर। आपदा के समय समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रत्येक संस्था, गैर सरकारी संगठन और सामाजिक संगठनों को सामूहिक रूप से कार्य करना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा हुए तल्ख

गगरेट : सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक शनिवार को तल्ख हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा कि सही तरीके से काम करो नहीं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
Translate »
error: Content is protected !!