56 लाख की हवाला राशि बरामद ,3 और ग्रिफ्तार, अब तक 8 ग्रिफ्तार : 31 करोड़ रुपए की वैल्यू की तकरीबन 4.5 किलो हेरोइन, चार गाडियां, एक ट्रैक्टर किया बरामद

by

अमृतसर :  अमृतसर रूरल पुलिस की ओर से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए तीन आरोपियों से करीब 56 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है। तीनों आरोपियों को पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पकड़ा गया है।                                                थाना घरिंडा की पुलिस की ओर से 12 फरवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें सरवन सिंह, सुखदेव सिंह, विशाल, हरमीत नरली और हरी सुर सिंह शामिल थे। इन आरोपियों से 31 करोड़ रुपए की वैल्यू की तकरीबन 4.5 किलो हेरोइन, चार गाडियां, एक ट्रैक्टर बरामद किया गया था। वहीं इन आरोपियों में से एक के खाते में पड़ी 3.88 लाख रुपए की राशि को भी फ्रीज कराया गया था।

इन आरोपियों में शामिल विशाल अटारी निवासी अटारी की निशानदेही पर हवाला नेटवर्क का पता लगा। उसके फॉरवर्ड और बैकवर्क लिंक चेक किए गए और पूछताछ की गई।जिसके बाद तुरंत कार्यवाई करते हुए पहले राजीव जैन निवासी ग्रीन एनक्लेव निवासी को पकड़ा गया। उसके पास से 30 लाख बरामद किए गए। इसके बाद पता चला कि वो गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर, अनोख सिंह निवासी लुधियाना से भी ड्रग मनी लेता है जिसके बाद उन्हें भी पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने 55 लाख 90 हजार और 550 रुपए ड्रग मनी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  इन आरोपियों के ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक को भी चेक किया जा रहा है। वहीं आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी की भी जांच हो रही है। अगर कोई प्रॉपर्टी आरोपियों की निकलती है तो उसे सील किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से शव लेकर गुरदासपुर जा रही एम्बुलेंस माहिलपुर दुर्घटनाग्रस्त : चालक समेत 2 घायल

गढ़शंकर, 30 नवंबर  : चंडीगढ़ से गुरदासपुर मृतक का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस का माहिलपुर शहर में एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई, जिससे एंबुलेंस चालक व एक अन्य गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 वर्षीय युवक मौत : ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की टायरों के नीचे आने से मौत हुई

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के निकट देर रात करीब दो वजे ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की ट्रेक्टर ट्राली के टायरों के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

मल्टी स्किल डेलवेपमेंट सैंटर में लगाए गए एक दिवसीय रोजगार मेले में 207 नौजवानों की नामी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

नौजवानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहे जिले में लगाए गए रोजगार मेले: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत 7वें मैगा...
Translate »
error: Content is protected !!