चंडीगढ़ से शव लेकर गुरदासपुर जा रही एम्बुलेंस माहिलपुर दुर्घटनाग्रस्त : चालक समेत 2 घायल

by
गढ़शंकर, 30 नवंबर  : चंडीगढ़ से गुरदासपुर मृतक का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस का माहिलपुर शहर में एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई, जिससे एंबुलेंस चालक व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों नेघायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए होशियारपुर रेफर कर दिया गया। माहिलपुर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस अवसर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार रमनदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी गुरदासपुर अपनी बुआ का शव, जिसकी चंडीगढ़ के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी, एम्बुलेंस नंबर पब 01बी 8351 में लेकर जा रहा था। जब वे माहिलपुर पहुंचे तो एम्बुलेंस की एक अज्ञात ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसके कारण एम्बुलेंस चालक मनदीप सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी चंडीगढ़ वाहन में बुरी तरह फंस गया और ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
 कैप्शन… दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस और घायल।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवती समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत : कार और ट्रक की भीषण टक्कर

बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव लेहरा बेगा टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम करीब चार बजे एक कार व ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवती समेत चार लोगों की मौत...
article-image
पंजाब

110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार : गढ़शंकर की दीप कलोनी वार्ड नं 2 का रहने वाला है युवक

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 2023 का यह पहला माम्एल दर्ज हुआ है। उसमें में गढ़शंकर का युवक पुलिस...
article-image
पंजाब

2 साल पहले गया था विदेश : कनाडा गए 23 वर्षीय पंजाबी युवक की कार दुर्घटना में हुई मौत

मलेरकोटला : कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मस्कटा शहर में कार दुर्घटना में मलेरकोटला जिले के एक पंजाबी युवक की दुखद मौत हो गई। युवक की पहचान गुरमहिकप्रीत सिंह (21) पुत्र सुखचैन सिंह कलेर...
article-image
पंजाब

First Blood Donation Camp at

Hoshiarpur/ April 11/Daljeet Ajnoha : A first-ever blood donation camp, dedicated to the birth anniversary of Baba Sahib Dr. B.R. Ambedkar, will be held tomorrow at Bharata Medical Store on the Mahilpur-Phagwara main road....
Translate »
error: Content is protected !!