57 नशीली गोलियां के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : 4 जून : गढ़शंकर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में दो मामलों में महिला सहित दो लोगों को 657 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एसआई कुलदीप सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ नवाशहर रोड पर पुलिया पर नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान देनोवाल गांव की और से पैदल आ रही महिला को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संदीप कौर पत्नी तरलोचन सिंह निवासी जल्लोवाल कलोनी थाना गढ़शंकर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 41 पत्तों में 410 नशीली गोलियां बरामद की गई उसने बताया कि वह यह नशीली गोलियां मोरावाली से खरीद कर लाई है। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में एएसआई ओंकार सिंह ने ललिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवक हरजस उर्फ मनी पुत्र मोहनलाल निवासी खानपुर गढ़शंकर को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लिफाफे में रखी 257 नशे की गोलियां बरामद हुई। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है कि वह नशे की गोलियां कहाँ से खरीद कर लाते हैं और आगे किसे बिक्री करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

36वां दंत पखवाड़ा मनाया : 8 को संपूर्ण डेन्चर ,दांतों का इलाज व दवा मुफ्त दी जाएगी

तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशों के तहत पूरे पंजाब में 36वां दंत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर डमाना के निर्देशानुसार एवं...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल.: संजीव अरोड़ा बने स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत से निकाय विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को सौंपा गया

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव लोकल बॉडीज विभाग को लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
Translate »
error: Content is protected !!