36वां दंत पखवाड़ा मनाया : 8 को संपूर्ण डेन्चर ,दांतों का इलाज व दवा मुफ्त दी जाएगी

by
तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशों के तहत पूरे पंजाब में 36वां दंत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर डमाना के निर्देशानुसार एवं डीडीएचओ डॉ. सैला कंवर के नेतृत्व मे आज डॉक्टर अनुपिंदर मठोन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सीएचसी भोल कलोता) की उपस्थिती मे दंत पखवाड़े का उद्घाटन किया।
                                दंत पखवाड़े के मौके पर राजिंदर कुमार मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) ने बताया कि यह कैंप 03-10-2023 से 18-10-2023 तक चलेगा। इस दौरान 8 संपूर्ण डेन्चर, दांतों का इलाज, दवा मुफ्त दी जाएगी जरूरतमंद मरीजों और लोगों से अपील की कि वे इस पखवाड़े के दौरान सीएचसी भोल कलोटा आएं और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली इन मुफ्त सेवाओं का पूरा लाभ उठाएं।इस अवसर पर डाॅ सहजीवीर सिंह चिकित्साधिकारी, डाॅ अमनदीप सिंह जनरल सर्जन, दविंदर कुमार हेल्थ इंस्पेक्टर, मीना रानी (स्टाफ नर्स), शैली परमार (स्टाफ नर्स), मीनू, विनी कुमार, राजेश, प्रवत, बलजिंदर (सीएचओ) आदि स्टाफ उपस्थित हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनावों में पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव का राज्य चुनाव आयोग दें निर्देश : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव करने के...
article-image
पंजाब

शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए और वार्ड नंबर 10 में करीब 450 वोट काट दिए गए : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

परिसीमन के बाद बने वार्ड दस में वोट काटे नहीं गए बल्कि कुछ घर वार्ड नंबर दस में डालने से रह गए, जाँच के बाद रहते घर वार्ड नंबर 10 में जोड़ दिए जायेगे...
article-image
पंजाब

ड्रग की ओवरडोज से मौत: 18 वर्षीय महकवीर सिंह का शव तालाब में मिला

बठिंडा : मलकाना गांव में 18 वर्षीय महकवीर सिंह की ड्रग की ओवरडोज से मौत हो गई और उसका शव बुधवार को गांव के तालाब में मिला। जिसके बाद से गांव में मातम छा...
article-image
पंजाब

क्या दर्ज है चर्चित एफआईआर में मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी के खिलाफ : स्ट्रिंग आप्रेशन के तहत फंसे सिंगला, सिंगला ने कहा साजिस तहत फंसाया गया

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे कमीशन बाजी के चक्कर में बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ पुलिस ने एसई...
Translate »
error: Content is protected !!