58 लाख से निखरेगा बीटन खेल मैदान, बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा, कुटिया के लिए बनेगा 25 हजार लीटर का पानी का टैंक : राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री

by
हरोली की बीटन पंचायत में स्थित स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया के विविध निर्माण कार्यों के लिए दिए 25 लाख
ऊना, 21 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जन कल्याण ही उनका ध्येय है। लोगों के साथ और स्नेह के बूते वे पूरी तन्मयता से इसके लिए काम में लगे हैं।
श्री अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीटन पंचायत में स्वामी श्री अभेदानंद महाराज(ब्रह्मलीन)समाधि वाली कुटिया में स्वामी जी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रखे 5 दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। 16 से 20 जुलाई तक हुए इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्थलों से पधारे साधु-संतोें तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने श्री अखंड पाठ तथा श्री गरीबदासी महायज्ञ जैसे दिव्य आयोजनों में भाग लिया।
मुकेश अग्निहोत्री ने समापन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। यहां लोगों में साधु संतों का बहुत सम्मान है। ऊना जिला भी महान संतों की पवित्र स्थली है। उन्होंने कहा कि बीटन में सम्मानित संत समाज और श्रद्धालुओं के इस महा समागम का हिस्सा बनकर वे धन्य हुए हैं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन स्थल जिस प्रकार सबके लिए धर्म-आस्था का प्रतीक और सद मार्गदर्शन का स्थान है, आगे इसकी ख्याति और फैलेगी, जिससे और भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
*ये रहे उपस्थित :  इस मौके समाधि वाली कुटिया के स्वामी नित्यानंद रमताराम महाराज ने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाधि वाली कुटिया के स्वामी अतुल कृष्ण सहित तमाम संत समाज, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हारोली राजीव ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस पार्टी के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, एचआरटीसी के डीएम अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*बीटन खेल मैदान के सुधार कार्य का लिया जायजा, पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण*
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का जायजा लिया। इस कार्य के लिए उन्होंने पहले ही 58 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। यह धनराशि मैदान के सुधार, चार दीवारी के निर्माण तथा वहां अन्य सुविधाएं विकसित करने पर खर्ची जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य आरंभ करने के लिए एनओसी समेत सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोंदपुर जयचंद में हरिजन बस्ती बस स्टॉपेज पर रेन शल्टर बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर भाजपा ने जसवां प्रागपुर में अभियान भी चलाया

जसवां कोटला: भाजपा के जसवां प्रागपुर से विधायक एवम पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। बिक्रम सिंह ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल के 46वें स्थापना दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को आरएस बाली बांटे पुरस्कार :सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को मिलता है बेहतरीन माहौल: आरएस बाली

सुजानपुर 02 नवंबर। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास : आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय, चुवाड़ी- जोत संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 20 करोड़ किए जा रहे व्यय

चंबा, (चुवाड़ी) 13 सितंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
Translate »
error: Content is protected !!