6 वर्षीय बच्चे को मारने की धमकी दे मां से किया दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

by

पटियाला। थाना अनाज मंडी इलाके में एक 26 साल के युवक ने छह साल के बच्चे को मारने की धमकी देकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित पिछले कुछ समये महिला को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

अनाज मंडी थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही 13 जून को केस दर्ज कर देर रात आरोपित गिरफ्तार कर लिया। 14 जून को आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद आरोपित हरमन सिंह निवासी गांव कसियाणा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए चौकी फग्गण माजरा के इंचार्ज मनजिंदर सिंह ने कहा कि रिमांड के दौरान पूरी जानकारी मिल पाएगी।

दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता की उम्र तकरीबन 26 साल है और यह शादीशुदा है। इस महिला का एक छह साल का बच्चा है। महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 को आरोपित उसका पीछा करने लगा था और बात न करने पर ब्लैकमेल किया करता था कि वह किसी भी तरह का नुक्सान पहुंचा सकता है।

यहां तक कि बच्चे को भी मार सकता है। ब्लैकमेल कर आरोपित उससे पैसे भी लेता रहा है और एक महीना पहले आरोपित ब्लैकमेल कर उसे एक होटल में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पैसे ले लिए थे। 10 जून को फिर से आरोपिकत ने महिला को घर लौटते समय रास्ते में जबरन एक कमरे में ले जाने की कोशिश की और धमकियां दी। जिस वजह से उसने परेशान होकर अपने परिवार को सच्चाई बता दी और पुलिस थाने में शिकायत कर दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत आरोपित गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गिरोह काबू : पुलिस ने 7 आरोपी ग्रिफ्तार

बठिंडा : रेलवे स्टेशन बठिंडा और संतपुरा रोड इलाके में यात्रियों व राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का बठिंडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह में पुरुषों के...
article-image
पंजाब

Ammy Virk was elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.4 : The general body meeting of the Punjabi Film and Television Actors Association (PFTAA) was held at Rattan College, Mohali. The meeting was conducted by senior artist Malkit Rauni. A new...
article-image
पंजाब

डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर के लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी है। डॉ. मोनिका के 81 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके है तथा वह 8 किताबें लिख चुकी...
article-image
पंजाब

जिला शहीद भगत सिंह नगर की इकाई का चयन : बहादुर चंद अरोड़ा को जिला अध्यक्ष, एडवोकेट जसप्रीत बाजवा को उपाध्यक्ष, किरण बाला बंगा को महासचिव नियुक्त

शहीद भगत सिंह नगर  : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक जिला चेयरमैन मनमोहन सिंह गुलाटी के नेतृत्व में हुई। जिसमें सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी और महासचिव पंजाब डॉ. हरिकृष्ण...
Translate »
error: Content is protected !!