*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

by
रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई में स्वां नदी के घालूवाल इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की। इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी साथ रहे।
No photo description available.प्रशासन ने अपनी करर्रवाई के दौरान 6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त किया तथा संलिप्त माफिया से भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। छापेमारी अभियान को प्रभावी बनाने तथा खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक उपयोग में लाई जा रही है।
May be an image of 3 people and road
जतिन लाल ने कहा कि ज़िला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ चलाई इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। रोजाना ड्रोन और पुलिस टीम की सहायता से ज़िला के विभिन्न विशेषकर स्वां नदी क्षेत्र पर पैनी निगाह रखी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की अवैध खनन को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है तथा ऊना जिला प्रशासन इस नीति को पूरी शिद्दत से लागू कर रहा है और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
May be an image of 2 people, ambulance and text
उपायुक्त ने सभी ज़िलावासियों से खनन माफिया के विरूद्ध चलाई गई इस मुहिम में सहयोगी बनने की अपील की है और आम जनता से अवैध खनन गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह भी किया है ताकि स्थानीय नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से अवैध खनन को पूर्णतया रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की भी जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है और संलिप्त लोगों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लेनी चाहिए : कितनी देर धूप में रहने पर शरीर को मिलता है Vitamin D

गर्मी के दिनों में सुबह 7-8 बजे से ही धूप काफी तेज हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं। हालांकि विटामिन डी की कमी को पूरा करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार पलटी, 3 की मौत

घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल के कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बबेली के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से मनाली जा रहे पर्यटकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 जिला सोलन, चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति केे विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं कीं प्रस्तुत : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने पर विचार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वार्षिक योजना 2024-25 विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित पहले दिन के दूसरे सत्र में सोलन, चंबा, बिलासपुर तथा लाहौल-स्पिति जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रोक जैसे गम्भीर रोग के कारण और निवारण का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक – डॉ. शांडिल

एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन में इस विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने...
Translate »
error: Content is protected !!