6 नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह में छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक मौजूद रहे। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। सुधीर के बाद लाहुल स्पीति से महिला विधायक अनुराधा राणा ने शपथ ली।

कांग्रेस के चार और भाजपा के दो विधायकों ने ली शपथ : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और कांग्रेस की विधायक अनुराधा राणा के बाद सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से कांग्रेस के विधायक राकेश कालिया और कुटलैहड़ से कांग्रेस के विधायक विवेक शर्मा को शपथ दिलाई गई।

सुधीर शर्मा पांचवीं बार, इंद्रदत्त लखनपाल चौथी बार, राकेश कालिया तीसरी बार, रणजीत राणा, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। हिमाचल विधानसभा में विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है, जबकि तीन निर्दलीय विधायकों की सीटों पर अभी उपचुनाव होना है। 65 विधायकों में कांग्रेस के पास 38 व भाजपा के पास 27 विधायक है।

भाजपा का नहीं हुआ पूरा सपना –  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बार बार चार जून को सरकार बनाने का दावा कर रही थी। उपचुनाव के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या बहुमत के साथ 38 हो गई है। तीन उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेंगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में 68 में से 61 में लीड दी है। भाजपा ने लोकसभा में एक सीट और विधानसभा में दो सीटें कांग्रेस से छीनी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधायक संजय रत्न ने बारी कलां में 30 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी 8 जनवरी:  विधायक संजय रत्न ने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी : हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल

रोहित भदसाली। शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी। इनमें हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में बिलासपुर के लाल को राजकीय समान के साथ दी विधाई बिलासपुर

एएम नाथ। बिलासपुर : झंडूता उपमंडल के गांव थेह (डाकघर गंगलोह) के हवलदार बलदेव चन्द, सुपुत्र हवलदार (रिटायर्ड) विशन दास, कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के तहत पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम कुफरी में सफल आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के अंतर्गत पाक कला प्रतियोगिता (Culinary Competition) का आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!