6 पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

by

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच ऐसे तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो पाकिस्तानी नशा व हथियार तस्करों के सीधे संपर्क में थे और उनसे नशा व हथियार मंगवाते थे।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 1.01 किलोग्राम हेरोइन और छह आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकाश मसीह और प्रिंस दोनों निवासी पंडोरी, करनबीर सिंह उर्फ करन निवासी चौगांवां गांव, सुखविंदर सिंह निवासी हेतमपुरा गांव और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी लाहियां गांव, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में पांच .30 बोर पिस्तौल और एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल शामिल है।

सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के संपर्क में थे आरोपी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ प्राप्त करने और उनकी डिलीवरी करने के लिए सोशल मीडिया ऐप्लिकेशनों के जरिए पाकिस्तान-आधारित संचालकों से तालमेल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बसे गांवों से संबंध रखते हैं और अपने संचालकों के निदेर्शों पर अवैध खेपें प्राप्त करते थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शामिल संचालकों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस तरह मिली पुलिस को कामयाबी

इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि छेहरटा के पास एक योजनाबद्ध नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी अकाश मसीह और प्रिंस को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल के दौरान तकनीकी सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने करनबीर सिंह और सुखविंदर सिंह को तीन .30 बोर पिस्तौलों और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ के साथ एक ग्रिफ्तार : एनडीपीएस एक्ट  मामला दर्ज

गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई ओंकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया...
article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

लवली खन्ना ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की वधाई

होशियारपुर । भाजपा की पंजाब ईकाई के सदस्य सुनील कुमार लवली खन्ना ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व...
Translate »
error: Content is protected !!