6 राउंड फायर – पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान : क्रेटा कार सवार बदमाशों ने किए फायर

by
 कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर बदमाशों ने दनादन कई गोलियां चलाई। घटना सोमवार रात की है। कुलबीर जीरा अपनी गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
जीरा की गाड़ी पर छह गोलियों से निशान मिले हैं। गनीमत रही कि इस हमले में उनकी जान बच गई।
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा सोमवार रात फिरोजपुर से अपने गांव जीरा लौट रहे थे। तभी रास्ते में क्रेटा कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की है। कुलबीर की कार पर छह गोलियां लगी हैं। इस संबंधी कुलबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उधर, एसपी (डी) का कहना है कि उक्त घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
जीरा को मिल रही थी धमकियां
जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार में सवार होकर फिरोजपुर से जीरा लौट रहे थे। कुलबीर की कार का पीछा क्रेटा सवार बदमाश काफी देर से कर रहे थे। जैसे ही कुलबीर की कार गांव घल्लखुर्द व गांव शेर खां के बीच पहुंची थी कि आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। फायरिंग होते ही किसी तरह कुलबीर ने खुद को बचाया। आरोपी गोलियां दागते हुए मौके से भाग गए। जीरा ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिये धमकियां मिल रही थी। इस संबंध में वह पुलिस को शिकायत भी दे चुके थे।
काफी देर से पीछा कर रहे थे बदमाश
कुलबीर जीरा ने बताया कि एक क्रेटा कार काफी समय से उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी। थोड़ी दूर चलने के बाद कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए हमले के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल पंडोरी बीत में विधार्थियों को आग लगने पर आग पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी : अनुपम कुमार शर्मा

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कुल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह के दिशा निर्देश पर अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों के सहयोग से आपदा प्रबंधन के तहत मौके पर उपलब्ध...
पंजाब

पेपर लीक और जंतर-मंतर कार्रवाई के खिलाफ सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ कथित प्रश्नपत्र लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सर्वसम्मति...
article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी/महंत हरी दास *8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले गौशाला लगेरी रोड माहिलपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौथी 41 दिवसीय धूनी तपस्या निरंतर जारी है यह...
article-image
पंजाब

ठगी का नेटवर्क चलाने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, बेड से मिले 1.07 करोड़ रुपये

लुधियाना। पंजाब पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले ठग ट्रैवल एजेंट भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अमित मल्होत्रा और उसकी बहन वीनू मल्होत्रा के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!