6 वर्षीय बच्चे की इंजेक्शन लगाने से मौत : स्टाफ नर्स के खिलाफ मामला दर्ज

by

रामपुर :खनेरी अस्पताल में इलाज दौरान बच्चे की इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज मार जांच शुरु कर दी है। मृतक के पिता ने आरोप लगाते है कि नर्स को सही इंजेक्शन का पता था। फिर भी उसने गलत इंजेक्शन लगा दिया। किन्नौर जिले की सांगला तहसील के कनाई गांव निवासी सेमल सिंह शिकायत के अनुसार सेमल 3 फरवरी को अपने 6 वर्षीय बेटे अरिंदम को खांसी होने पर अस्पताल में इलाज कराने आए थे। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हरीश नेगी ने जांच की। पर्ची पर दवाइयां लिखीं और उसे एडमिट करने के लिए कहा। सेमल के वह अरिंदम को वार्ड नंबर 68 में खाली बेड पर ले गए, जहां नर्स ने अरिंदम को एक इंजेक्शन लगाया । लेकिन इंजेक्शन लगते ही अरिंदम सिंह बुरी तरह से छटपटाकर कर उठ गया उसके मुंह से खून निकलने लगा। सेमल तुरंत अरिंदर को लेकर डॉ. हरीश नेगी के पास पहुंचा। डॉक्टर ने तुरंत ईसीजी करवाई तो अरिंदम की हार्ट बीट बहुत ज्यादा थी। सेमल ने बताया कि अरिंदम की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर नेगी ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। आईजीएमसी शिमला में अरिंदम को आईसीयू में एडमिट किया गया। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत हृदय रोग विशषज्ञ द्वारा बच्चे की इको कराई गई, जिसमें पता चला कि उसके हार्ट ने पंप करना बंद कर दिया है। हृदय क्षतिग्रस्त हो चुका है। अरिंदम को वेंटिलिटर पर रखना पड़ा। 6 फरवरी को शाम 5 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद रामपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई जिसके अधार पर पुलिस ने 3 फरवरी को ख़नेरी अस्पताल के वार्ड नंबर 68 में जो स्टाफ नर्स ड्यूटी पर थी। उसके खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोड़ दें कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं को पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फाइनल रिजल्ट घोषित – एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का : 357 बने कंडक्टर

6 मार्च तक आयोजित किया गया था दस्तावेज मूल्यांकन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचआरटीसी कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालदेहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, पंचायती राज मंत्री ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। कसुम्पटी : हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नालदेहरा के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं...
Translate »
error: Content is protected !!