महिला जेई ने एकशियन पर लगाए यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप : लोक निर्माण विभाग के बागवानी विंग में तैनात दोनों अधिकारी

by

शिमला : रोहड़ू में महिला जूनियर इंजीनियर ने एकशियन पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता महिला के आरोप पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग में बागवानी विंग के एकशियन पर महिला जूनियर इंजीनियर ने यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला जूनियर इंजीनियर शिकायत की आधार पर आईपीसी की धारा 341, 354ए, 354डी, 294, 509 और एससी एसटी एक्ट के सेक्शन-3(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 27 सिंतबर 2022 को वह रोहड़ू और मांदली में ऑफिशियल विज़िट पर थी। इस दौरान विभाग में एकशियन पद पर तैनात अधिकारी भी उनके साथ थे। शाम को वे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेस्ट हाउस मांदली में ठहरे थे। अधिकारी ने खाना खाने के बाद उसका हाथ पकड़ा।
अश्लील मैसेज व्हाट्सऐप पर भी भेजे : पीड़िता ने बताया कि अधिकारी ने अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने की बात की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने उसे व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भी भेजे। वह उसे देर रात कॉल करता रहा। आरोपी अधिकारी 27 नवंबर 2022 को भी ऐसे ही एक दौरे पर एचपीपीसीएल रेस्ट हाउस सरस्वती नगर आए थे। इस दौरान भी उसने ऐसे ही अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती

 रामपुर :  विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में पुलिस की टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 जिला सोलन, चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति केे विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं कीं प्रस्तुत : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने पर विचार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वार्षिक योजना 2024-25 विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित पहले दिन के दूसरे सत्र में सोलन, चंबा, बिलासपुर तथा लाहौल-स्पिति जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरवासड़ा से पैराग्लाइडिंग के लिए पायलटों ने की रैकी, उड़ान के लिए उपयुक्त पाई जगह

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से रायपुर मैदान के लिए पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने के लिए 5 पायलटों की टीम ने रैकी की। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदर सिंह ठाकुर की ‘भाग्य की कुंडली’ खुलते ही बनेंगे मंत्री : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री बोले—एक साल से कर रहा हूं मंत्री बनाने का प्रयास, अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा एएम नाथ।  कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!