6 स्थानों पर होगी नगर काउंसिलों के वोटों की गिनती….ज़िला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से गिनती के लिए पुख्ता इंतज़ाम : DC आशिका जैन

by

होशियारपुर, 28 मई : ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार ज़िले की 6 नगर काउंसिलों के लिए वोटों की गिनती 29 मई दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे निर्धारित गिनती केंद्रों में होगी।

ज़िला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर काउंसिल गढ़शंकर की गिनती बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में होगी। इसी तरह नगर काउंसिल हरियाणा की गिनती जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, हरियाणा, नगर काउंसिल टांडा की गिनती स्कूल ऑफ एमिनेंस, टांडा, नगर काउंसिल गढ़दीवाला की गिनती खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला, नगर काउंसिल दसूहा की स्कूल ऑफ एमिनेंस दसूहा और नगर काउंसिल मुकेरियां के वोटों की गिनती एस.पी.एन कॉलेज, मुकेरियां में होगी। उन्होंने बताया कि गिनती प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए गिनती केंद्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 29 मई को पूर्ण अवकाश रहेगा।

ज़िला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए ज़िला होशियारपुर की सीमा के भीतर उपरोक्त बताए गए सभी गिनती केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, किसी भी प्रकार का हथियार, लाठी या घातक वस्तुएं लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि वोटों की गिनती के दौरान उम्मीदवारों के समर्थक और अन्य लोग गिनती केंद्रों के आसपास भारी संख्या में एकत्र हो जाते हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। जारी आदेशों के अनुसार ऐसी स्थिति में गिनती की गोपनीयता भंग होने का डर रहता है। ज़िला मजिस्ट्रेट ने कहा कि गिनती की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की पंजाब यात्रा: नया जोश नया पंजाब कार्यक्रम

चंडीगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग ने यह घोषणा करते हुए खुशी का अनुभव किया है कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर, इस नवंबर में पंजाब का दौरा करेंगे। हजारों लोग उनकी...
article-image
पंजाब

चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने की चैकिंग : 9 बच्चे भीख मांगते पकड़े, काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपे

मानसा। मानसा के डीसी नवजोत कौर के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ है। इस क्रम में, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी खुशवीर कौर और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन...
article-image
पंजाब

होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!