6.78 करोड़ रुपए से बनेगी ठठड – त्रिपल – मेवा सड़क : कमलेश ठाकुर

by

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज त्रिपल पंचायत में विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों से मिले और जन समस्याओं को सुना।


विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि 6.78 करोड़ की लागत से नाबार्ड के अंतर्गत ठठड – त्रिपल – मेवा सड़क का निर्माण कार्य होगा और इसी सड़क पर 23 लाख रुपए की लागत से 10 मीटर पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है।साथ ही रानीताल लुनसू वाया त्रिपल सड़क पर नागनी खड्ड में 50 हजार रुपए से पुल का निर्माण कार्य होगा।विधायक ने कहा कि 5.50 लाख रुपए त्रिपल पंचायत में रास्ते, रिटेनिंग वॉल जैसे विकास कार्यों के लिए खर्च किए जा रहे है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य शिक्षा , स्वास्थ्य और कृषि को बढ़ावा देना है और उन्होंने लोगों को ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने को कहा।


विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार 2 हजार पद टीमेट और मल्टीटास्क वर्कर विद्युत विभाग में जल्द भरने जा रही है। उन्होंने कहा कि त्रिपल के नजदीक बनखंडी में चिड़ियाघर बनने जा रहा है । जिससे पर्यटन के साथ साथ इलाके के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है।

जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा।इससे पूर्व विधायक का त्रिपल पंचायत में पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पंचायत प्रतिनिधियों ने माता बगलामुखी की फोटो विधायक को भेंट की।


इस मौके पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर , अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग वालेश शर्मा , प्रधान त्रिपल गुरबचन सिंह , बीडीसी रंजीत , पूर्व प्रधान सरोज , पूर्व उपप्रधान अवतार गुलेरिया , कृष्ण चौधरी , पवन , महेश , इंद्रजीत सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसम्बर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था : अपूर्व देवगन

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मार्ग परिवर्तन और भारी वाहनों पर रोक एएम नाथ। मंडी : जिला दण्डाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने उतीर्ण की स्कॉलरशिप परीक्षा

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च : शिक्षा खंड कुठाड़ के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने नेशनल मींस -कम- मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में अब्बल अंक हासिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में गुंडाराज, कानून-व्यवस्था की हालत खस्ता : डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :   राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए सतारूढ़ कांग्रेस सरकार की घेराबंदी की है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सहित 8 गिरफ्तार : 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में पुलिस ने  अलग-अलग जगह से एक महिला सहित 8 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक...
Translate »
error: Content is protected !!