6 करोड़  85 लाख की राशि होगी व्यय – टुन्डी-धरुँ  सड़क के उन्नयन कार्य का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

by
उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के भवन का किया लोकार्पण  , 72 लाख  की राशि से  निर्मित  हुआ भव्य भवन
एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य  का भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 6 करोड़ 85 लाख रूपयों की धनराशि व्यय होगी।
लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण कर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले 72 लाख की राशि से नवनिर्मित उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के  भव्य भवन का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने बताया कि कार्यालय भवन में आवास सुविधा का प्रावधान भी रखा गया है। जिससे यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  बेहतर आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, तहसीलदार सिहुन्ता सुरेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी, कोषाधिकारी राजीव शर्मा सहित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चम्बा में “अपनी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत दो विशेष शिविर 12 व 13 दिसंबर को

अग्रणी बैंक चम्बा और आरबीआई शिमला की संयुक्त पहल: अज्ञात जमा राशि के लिए जागरूकता शिविर हरिपुर और खज्जियार में लगेंगे कैंप, जनता को मिलेगा अज्ञात जमा राशि का त्वरित समाधान एएम नाथ। चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जनवरी: कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीपोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश : सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

बेसहारा पशुओं की समस्या पर चिंता व्यक्त की, कहा समन्वय से कार्य करें एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!