6 ख़तरनाक मुलजि़म काबू, 7 पिस्तौल, 38 कारतूस, 3 मैगज़ीन और 100 ग्राम हेरोइन, नशे के टीके आदि बरामद

by

समाज विरोधी एवं असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ मुहिम रहेगी जारी: नवजोत सिंह माहल
होशियारपुर :जि़ला पुलिस द्वारा समाज विरोधी एवं असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ चलाई गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले सप्ताह के दौरान 6 ख़तरनाक मुलजि़मों को काबू करके उनसे 7 पिस्तौल, 38 राउंद, 3 मैगज़ीन, 100 ग्राम हेरोइन, 24 नशीले टीके, भारतीय करंसी के 40000 रुपए और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।
एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ मुहिम जारी रहेगी और ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पूरी सख़्ती बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि एस.पी. (डी) रवीन्दर पाल सिंह संधू, डी.एस.पी. (डी) राकेश कुमार, डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह की निगरानी अधीन पुलिस को उस समय पर बड़ी कामयाबी मिली जब जसविन्दर सिंह उर्फ जस्सी निवासी प्रीत नगर कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ीयाँ रोड, थाना मजीठा को गिरफ़्तार करके उससे 2 पिस्तौल देसी और 18 जि़दा कारतूस, 3 मैगज़ीन बरामद किए गए। जस्सी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अमृतसर में मनी धवन का गोलियाँ मारकर कत्ल कर दिया था और वारदात के बाद वह यू.पी. और अन्य राज्यों में छिप-छिप कर रह रहा था और मामले में भगौड़ा चल रहा था।
जि़ला पुलिस की मुहिम के अंतर्गत ए.एस.पी. गढशंकर तुशार गुप्ता और थाना गढशंकर के एस.एच.ओ. इकबाल सिंह की टीम द्वारा सतनाम उर्फ काका निवासी देनोवाल खुर्द को गिरफ़्तार किया गया, जिससे एक पिस्तौल देसी कट्टा, 5 जि़दा कारतूस, 24 नशीले टीके और 40,000 रुपए भारतीय करंसी बरामद करके मुलजि़म के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया।
इसी तरह सी.आई.ए. इंचार्ज शिव कुमार की टीम द्वारा शाहबाज सिंह उर्फ शाहु निवासी न्यू फतेहगढ़ थाना माडल टाऊन होशियारपुर को गिरफ़्तार करके उससे 3 पिस्तौल 32 बोर, 10 जि़दा कारतूस बरामद करके मामला दर्ज किया गया। जि़ला पुलिस द्वारा 19 जून को दोषी गुरबचन सिंह निवासी डोगरांवाला, कपूरथला, लखविन्दर सिंह निवासी फुलरां, गुरदासपुर, हरविन्दर सिंह निवासी डोगरांवाला कपूरथला को गिरफ़्तार करके उनसे 100 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल 32 बोर, 5 जि़दा करतूस और स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद करके उनके खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया।
कैप्शन: पुलिस टीम की हिरासत में पकड़े गए अपराधी और उनसे बरामद सामान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Navreet Singh Gulzar Shares

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 16 : At Bhai Kanhaiya Ji Hospital, located at Gurdwara Dera Hari Bhagtpura, Model Town, Hoshiarpur, renowned ophthalmologist Dr. Navreet Singh Gulzar (MBBS, MS) provided detailed information on various eye...
article-image
पंजाब

गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपने प्रवचनों में श्री आशुतोष महाराज जी...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर...
Translate »
error: Content is protected !!