*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

by
रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई में स्वां नदी के घालूवाल इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की। इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी साथ रहे।
No photo description available.प्रशासन ने अपनी करर्रवाई के दौरान 6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त किया तथा संलिप्त माफिया से भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। छापेमारी अभियान को प्रभावी बनाने तथा खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक उपयोग में लाई जा रही है।
May be an image of 3 people and road
जतिन लाल ने कहा कि ज़िला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ चलाई इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। रोजाना ड्रोन और पुलिस टीम की सहायता से ज़िला के विभिन्न विशेषकर स्वां नदी क्षेत्र पर पैनी निगाह रखी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की अवैध खनन को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है तथा ऊना जिला प्रशासन इस नीति को पूरी शिद्दत से लागू कर रहा है और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
May be an image of 2 people, ambulance and text
उपायुक्त ने सभी ज़िलावासियों से खनन माफिया के विरूद्ध चलाई गई इस मुहिम में सहयोगी बनने की अपील की है और आम जनता से अवैध खनन गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह भी किया है ताकि स्थानीय नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से अवैध खनन को पूर्णतया रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की भी जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है और संलिप्त लोगों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश- जिला में विभिन्न जगहों पर आईटीएमएस स्थापित करना जरूरी: डीसी

धर्मशाला, 21 फरवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में विभिन्न जगहों पर इंटेलिजेंस ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने पर विशेष फोक्स किया जाएगा ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहनों की पूरी...
article-image
पंजाब

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार : एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़े एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने यूएसए में छिपे आतंकी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट सत्र का पहला दिन : राज्यपाल ने आरडीजी ग्रांट से जुड़े अंश पढ़ने से किया इंकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में विवाद की स्थिति बन गई। सत्र का शुभारंभ दोपहर दो बजे हुआ, लेकिन राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को डीडी पंजाबी के स्पॉन्सर प्रोग्राम में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 19 फरवरी : डीडी पंजाबी द्वारा स्पॉन्सर्ड प्रोग्राम किस में कितना है दम के लिए आयोजित किया जा रहे गढ़शंकर में ऑडिशंस के लिए नाच, गाना, एक्टिंग, मॉडलिंग, कॉमेडी, भांगड़ा, गिद्दा, भाषण, ड्राइंग,...
Translate »
error: Content is protected !!