6 ट्रैक्टर जलकर राख : घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग

by

बल्लू के पास स्वराज माजदा एजेंसी में अचानक भड़की आग; दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया बचाव अभियान, कारणों का पता नहीं

एएम नाथ। घुमारवीं । हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। बल्लू के पास स्थित स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में आग की चपेट में आने से छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, एजेंसी परिसर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां खड़े ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों से घटना के कारणों तथा कुल आर्थिक नुकसान की विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 से अधिक लोग हिमाचल के हो चुके शिकार : सोशल मीडिया चैट व अश्लील वीडियो चैट को लेकर हो जाएं सावधान

शिमला : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट अथवा दोस्त बनाने की आड़ में लोगों को फंसाया जा रहा है। हिमाचल में इस तरह के 50 से अधिक मामले उजागर होने के उपरांत हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विनोद कुमार का आरोप : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय

मंडी : विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पर कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30 से 50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एजेंसी रिक्रूटमेंट और डेवलपमेंट मैनेजर के 25 पदों के लिए 06 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन

शिमला 02 जुलाई – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिलायंस लाइफ,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाल्मीकि सभा ने निकाली शोभा यात्रा, सीपीएस किशोरी लाल ने की शिरकत

कांगड़ा 27 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल शुक्रवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सीपीएस...
Translate »
error: Content is protected !!