6 ट्रैक्टर जलकर राख : घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग

by

बल्लू के पास स्वराज माजदा एजेंसी में अचानक भड़की आग; दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया बचाव अभियान, कारणों का पता नहीं

एएम नाथ। घुमारवीं । हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। बल्लू के पास स्थित स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में आग की चपेट में आने से छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, एजेंसी परिसर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां खड़े ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों से घटना के कारणों तथा कुल आर्थिक नुकसान की विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के मास्टर स्ट्रोक से भरमौर अस्पताल को मिले चार विशेषज्ञ डॉक्टर

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीएचसी भरमौर में अब चार विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। जिनमें गायनी, बेहोशी, रेडियोलॉजी और चाइल्ड स्पेशलिस्ट शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की राज्यपाल से भेंट

एएम नाथ। शिमला :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को 14 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य और पोषण के लिए शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करने पर आकांक्षी जिला चंबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा व सीडीपीओ आरआर भारद्वाज सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी जिला कार्यक्रम का उद्देश्य भारत भर के विशिष्ट जिलों में स्वास्थ्य और पोषण सहित प्रमुख विकास क्षेत्रों में सुधार लाना है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध*

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 फरवरी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील जल्द ही रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रही है। साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा...
Translate »
error: Content is protected !!