गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 फरवरी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील जल्द ही रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रही है। साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने झील में बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में मेफील्ड एडवेंचर्स ने सर्वाधिक 80 लाख 500 रूपये की बोली लगाकर संचालन अनुबंध हासिल किया है।
*पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा*
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता है कि प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर पर्यटन को नया आयाम दिया जाए और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
*पारदर्शी निविदा प्रक्रिया में हुआ चयन*
वाटर स्पोर्ट्स संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में गठित समिति ने निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया। इस समिति में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, क्रेडिट प्लानिंग ऑफिसर संजय सांख्यान, एसडीओ (आरडीडी) बंगाणा, तहसीलदार बंगाणा और सहायक पर्यटन विकास अधिकारी हमीरपुर शामिल थे। विभिन्न एजेंसियों ने इस निविदा में भाग लिया, जिनमें से मेफील्ड एडवेंचर्स ने सर्वाेच्च बोली लगाकर अनुबंध प्राप्त किया।
अब जब अनुबंध प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो आने वाले दिनों में गोविंद सागर झील में रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। इससे प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-सा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश भर में नेशनल हेराल्ड स्कैम का बचाव करना शर्मनाक एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार : आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप 13,सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32, हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10, मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13, पासबुक 34 जियो फाइबर 1, चेकबुक 27 पासपोर्ट 1, डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7, सिम कार्ड 20 , पैन कार्ड 8 अन्य सामान बरामद

धर्मशाला : लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति लघु नाटक के माध्यम से किया गलत धारणाओं का खंडन : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में दी जानकारी

चम्बा, 8 दिसंबर  :   राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्रधानाचार्य.के सहयोग से जिला प्रशासन चम्बा  के सौजन्य से  मासिक धर्म के प्रति जागरूगता के अंतर्गत जागरूकता अभियान अपराजिता….. मैं चम्बा की और महिला एवं बाल...
Translate »
error: Content is protected !!