6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

by
कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों की खोज-बीन की गई। इस दौरान विभागीय दल ने जंगल में एक स्थान पर कुल छः ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद की।
हालांकि मौका पर उस स्थान व उस स्थान के आस-पास इस लाहन से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है, उसी कड़ी में उपर्युक्त बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि इस बावत सूचना समाहर्ता आबकारी, मध्य क्षेत्र, मण्डी को आगामी कार्यवाही हेतू दी गई जिनके निर्देशानुसार इस लाहन को मौका पर ही नष्ट कर दिया गया। इस विभागीय निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त आबकारी जीवन वत्सी, एस0टी0ई0ओ0 फूल चन्द व ए0एस0टी0ई0ओ0 पंकज राणा, राकेश कुमार व सुरेश शर्मा शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबले जिले में 3 सितंबर से शुरु होंगे : कोमल मित्तल

नौजवानों को बढ़ चढ़ कर खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने की अपील की खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के इच्छुक 28 अगस्त तक पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन – खेल मुकाबलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने साथियों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा चंबा विधानसभा के अलग-अलग बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ए.आई. 2026 के सफल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीएसपी को टिप्पर से कुचला : अवैध खनन को लेकर रेड पर पहुंचे थे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह

मेवात: 19 जुलाई: हरियाणा में नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को टिप्पर से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तावड़ू...
article-image
पंजाब

धान की सीधी बिजाई संबंधी वैबीनार आयोजित

माहिरों की ओर से किसानों को सीधी बिजाई की तकनीक व विभिन्न  पहलुओं से करवाया गया अवगत होशियारपुर  : कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनविंदर सिंह बौंस ने बताया कि पंजाब कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!