6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

by
कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों की खोज-बीन की गई। इस दौरान विभागीय दल ने जंगल में एक स्थान पर कुल छः ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद की।
हालांकि मौका पर उस स्थान व उस स्थान के आस-पास इस लाहन से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है, उसी कड़ी में उपर्युक्त बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि इस बावत सूचना समाहर्ता आबकारी, मध्य क्षेत्र, मण्डी को आगामी कार्यवाही हेतू दी गई जिनके निर्देशानुसार इस लाहन को मौका पर ही नष्ट कर दिया गया। इस विभागीय निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त आबकारी जीवन वत्सी, एस0टी0ई0ओ0 फूल चन्द व ए0एस0टी0ई0ओ0 पंकज राणा, राकेश कुमार व सुरेश शर्मा शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 27 अप्रैल । पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। मैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
article-image
पंजाब

अमेरिका में पंजाबी मूल के पाल सिंह पर 4 महिलाओं से यौन दुर्व्यवहार के आरोप, $2 लाख की जमानत

खुद को ‘हीलर’ बताकर घर से देता था इलाज जैसी सेवाएं; पुलिस के अनुसार मसाज और उपचार के दौरान महिलाओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ चंडीगढ़। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी...
Translate »
error: Content is protected !!