6 मकान बहे, दहशत में ग्रामीण : हिमाचल में बारिश का कहर, कांगड़ा के शाहपुर में बादल फटने से तबाही

by

बोह घाटी में फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

शाहपुर में बादल फटने से मचा हाहाकार, न्यांगल में 15 घरों पर मंडराया खतरा

एएम नाथ। शाहपुर (कांगड़ा) : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार को भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शाहपुर क्षेत्र की बोह घाटी के स्पैडा और गढ़गून गांवों में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने भारी तबाही मचा दी। इस घटना में छह मकान बह गए, जबकि कई परिवारों ने समय रहते घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में अचानक तेज आवाज के साथ पानी और मलबे का सैलाब आया, जिसने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ मकानों का पूरी तरह नामोनिशान मिट गया है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। पहाड़ी और नालों के किनारे बसे कई परिवार सुरक्षा को देखते हुए अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।
सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हो गईं। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि डिब्बा और मानेड नाला क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे रास्ते में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के पास न जाएं, क्योंकि बारिश के कारण पानी का बहाव बेहद तेज है और हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।
उधर, जवाली क्षेत्र के न्यांगल गांव में भी नाले का रुख बदलने से करीब 15 घर खतरे की जद में आ गए हैं। बाढ़ के पानी से खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब पानी का बहाव कुछ कम हुआ है, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी भय बना हुआ है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहा है और राहत कार्यों को तेज किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग ने बदला X बायो, लिखा- ‘पूर्व PPCC अध्यक्ष’; पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन तय

सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद हाईकमान का फैसला, विजय इंदर सिंगला समेत कई नाम नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चंडीगढ़, 1 अक्तूबर। पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच प्रदेश...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और जुगनी इनोव फाउंडेशन ने जुगाड़ मेला 3.0 (इनो फेस्ट 3.0) का किया आयोजन

नवाचार, उद्यमिता और युवा सशक्तिकरण का उत्सव होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब (एलटीएसयू) ने जुगनी इनोव फाउंडेशन के सहयोग से रोपड़ के निकट रेलमाजरा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में अपने प्रमुख नवाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग़रीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता…ऊना में डेढ़ साल में सामाजिक सुरक्षा पर 186 करोड़ व्यय, 70 हज़ार से अधिक परिवारों को सीधा लाभ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। ऊना जिले में...
article-image
पंजाब

एक शिक्षिका की मौत : स्कूल के स्टॉफ रूम का दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए

लुधियाना : पंजाब में यहां बद्दोवाल स्थित एक सरकारी स्कूल के स्टॉफ रूम का बुधवार को दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए जिनमें से एक की मौत हो गई।...
Translate »
error: Content is protected !!