6 महीने की बच्ची की हत्या : नाना-नानी ने गला घोंट दिया…मां छोड़कर प्रेमी संग भागी तो रहती थी दिन-रात रोती

by

जालंधर :  जालंधर जिले में 6 माह की बच्ची की उसके नाना-नानी ने हत्या कर दी। बच्ची की मां तीसरी शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। भागने से पहले वह बच्ची को अपने मायके छोड़ गई थी। यहां बच्ची मां के बिना रोती थी, जिसे नाना-नानी संभाल नहीं पा रहे थे। इसी के चलते नाना-नानी ने बच्ची का गला घोट दिया और शव को हाईवे की पुलिया के नीचे लावारिस फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। उनकी निशानदेही पर डेड बॉडी भी बरामद की गई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

 जालंधर के थाना भोगपुर के गांव डल्ला में​​​​​​ आरोपी​ तरसेम अपनी पत्नी दिलजीत कौर के साथ रहता है। उसकी एक बेटी मनिंदर कौर है, जिसकी 3 शादियां हो चुकी हैं। तीनों की ही शादियां चल नहीं पाईं। मनिंदर 6 माह पहले एक बच्ची की मां बनी थी।  9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मनिंदर कौर अपनी 6 माह की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद मां का साया न मिला तो बच्ची दिन-रात रोती रहती थी।नाना-नानी उसे संभालने की भरसक कोशिश करते थे, लेकिन बच्ची मां के बिना चुप नहीं होती थी। बच्ची को संभालने की तमाम कोशिशों में असफल होने के बाद नाना-नानी का धैर्य जबाब देने लगा। इसके बाद उन्होंने मां के जाने के दूसरे ही दिन 10 अगस्त को बच्ची की हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार, नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने बच्ची अलीजा का गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद योजना बनाकर उसके शव को पॉलीथिन में डाल दिया। दोनों शव को टांडा के पास एक हाईवे की पुलिया के नीचे ले गए और वहां फेंक दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
article-image
पंजाब

आओ, योद्धे और रुकावटें बनकर कोविड -19 विरुद्ध जंग पर फतेह पाएं- विधायक की तरफ से ग्रामीण इलाकों में महामारी खि़लाफ़ जागरूकता मुहिम का आगाज़

लोगों को सेहत सुरक्षा सावधानियों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान,  ग्रामीण क्षेत्रों में मृतक दर चार गुणा बढ़ कर 2.8 प्रतिशत पर पहुंची होशियारपुर – लोगों को कोविड के खि़लाफ़ योद्धे और...
Translate »
error: Content is protected !!