6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

by

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य

सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे भी लगातार हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के तीसा में बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 6 की मौत हो गई। यह हादसा चंबा के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में हुआ। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कार के अंदर 6 लोग मौजूद थे। जैसे की कार खाई में गिरी चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि कार सवार लोग एक ही परिवार से हैं।
——————–
घटना पर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी घटना पर दुख जताया है। सीएमओ द्वारा एक्स पर लिखा गया कि चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। पीड़ित परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई , फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी डा• निपुण जिंदल

फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा• निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मल्टी कार्नर मुकाबले के आसार…. गढ़शंकर के हालात सुधारने के दावे कर रहे दावेदार

गढ़शंकर – विधानसभा सीट गढ़शंकर की सियासी पिच जिले की अन्य विधानसभा सीटों से अलग है। मैदान में बैटिग करने वाले यहां के उम्मीदवारों को कंडी, बीत और मैदानी इलाके के तीन सियासी रंगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेंटिलेटर पर ब्रेन-डेड पति : पत्नी ने मांगी मां बनने की इजाजत : हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित करते हुए एक अस्पताल को निर्देश दिया है कि वह ‘ब्रेन-डेड’ यानी दिमागी तौर पर मृत घोषित किए जा चुके एक व्यक्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!