6 साल बीत जाने के बाद भी बाड़ियां व नालका पंचायत के लोगों को नसीब नहीं हुई पुल की सुविधा

by

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियां व नालका के गांव मदफल सकराला से निचली रिली खनेंई सड़क पर बालद की सहायक खड़ियाड खड्ड पर पुल न होने की वजह से ग्रामीण परेशान है। आलम यह है कि वर्षा व बरसात के मौसम में नौकरी पेशा लोगों सहित स्कूल व कॉलेजों में जाने वाले छात्रों को जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर अपने गंतव्यों के लिए जाना पड़ रहा है।
ग्रामिणों ने बताया कि उन्होंने इस सड़क व नदी पर पुल लगाने की मांग उठाई थी व इसके लिए जमीन गिफ्टेड करवाए हुए 6 साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन आज तक पूल का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण राजेंद्र कुमार रघुवंशी, महेंद्र कुमार,दिलाराम, नेकराम, हेतराम व लाल चंद का कहना है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग व विधायक के कहने पर ही जमीन गिफ्टेड करवाई थी जिसकी सारी फॉर्मेलिटी पूरी हो चुकी है और फाइल कसौली अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पड़ी हुई है।उन्होंने बताया कि इस बारे 1100 पर कंप्लेंट करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि गांव मदफल, सकराला, जोहड़ का हाडा के लोगों का आना जाना इस रोड से है।यह सड़क पुल न होने के कारण बरसात में बंद हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को वाया पट्टा या वाया घरेड होकर 30 किलोमीटर दूर से बद्दी के लिए जाना पड़ता है । गांव के ज्यादातर लोग बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में काम करते है व उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दून के विधायक चौधरी रामकुमार व लोक निर्माण विभाग से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।

फोटो कैप्शन: खड़ियाड़ नदी जहां पुल न होने से पानी में से जाते हैं ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक करोड़ से अधिक सैलानी वर्ष 2024 की पहली छमाही में हिमाचल पहुंचे : पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों के 50 मेधावी विद्यार्थी विदेश भ्रमण के लिए किए रवाना : शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार उठा रही कई कदमः सीएम

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास से 50 मेधावी विद्यार्थियों के दल को 11 दिवसीय शैक्षणिक अध्ययन के लिए कंबोडिया और सिंगापुर के लिए रवाना किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताई “अंगदान” की इच्छा : सचिवालय में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में आज रक्तदान दिवस के अवसर पर एक विशेष रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : जापान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुई शामिल

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और...
Translate »
error: Content is protected !!