60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे : विजिलेंस जांच की सिफारिश, नीलामी करवाने वाला कर्मचारी निलंबित

by

रोहित भदसाली । बिलासपुर :  प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, प्रशासन ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है।  मंदिर न्यास के आयुक्त डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह बुधवार को मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के आदेश दिए है।

31 बकरे बेचे गए थे 60 हजार रुपये में  :  विजिलेंस जांच की सिफारिश के लिए बाकायदा विजिलेंस के एसपी मंडी को मंदिर न्यास के चेयरमैन एवं बड़सर एसडीएम राजेंद्र गौतम की ओर पत्र लिखा गया है। मामले में श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच का आग्रह किया गया, ताकि जांच किसी भी तरह से प्रभावित न हो। बीते शनिवार को मंदिर ट्रस्ट की ओर से 31 बकरों की नीलामी की गई थी। इस नीलामी से कुल 60 हजार रुपये की आमदन हुई थी।

विजीलेंस जांच की सिफारिश’ :  नीलामी पर सवाल उठने के बाद नीलामी करवाने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच का जिम्मा तहसीदार बड़सर धर्मपाल नेगी को सौंपा गया है। इस जांच के बीच ही विजीलेंस जांच की सिफारिश की गई है। मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त एवं डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह का कहना है कि विजिलेंस जांच की सिफारिश एसडीएम बड़सर की ओर से की गई है। इसके लिए विजिलेंस को पत्र लिखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को सौंपा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 15 हज़ार युवाओं के नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण का ज़िम्मा : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला  : अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जेपी नड्डा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा : हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के लगाए नारें

एएम नाथ । सोलन ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के माल रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सभी दें योगदान : रामचंद्र पठानिया

16 दिसंबर को हमीरपुर में मैगा वॉकथॉन में भाग लेने की अपील की, लुद्दर महादेव स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे ईनाम एएम नाथ। भोरंज 05 दिसंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव अभियान कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा : आयुष्मान भारत कार्ड का पंजीकरण स्वास्थ्य मेलों का आयोजन,17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

धर्मशाला, 14 सितंबर। कांगड़ा जिला में आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा ने जोनल अस्पताल के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!