60-70 नए चेहरों को देंगे टिकट?…..पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने की घोषणा

by

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 60-70 नये चेहरों पर दांव लगाएगी। वडिंग ने पंजाब युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ”पंजाब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से कम 60-70 नये चेहरों को मौका देने के लिए दृढ़ है।

यह हमारे राजनीतिक नेतृत्व को पुनर्जीवित करने तथा यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा कि पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व ऐसे नेताओं द्वारा किया जाए जो गतिशील, प्रतिबद्ध तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हों।” उन्होंने कहा, ”ये नये चेहरे न केवल बदलाव के प्रतीक होंगे बल्कि युवाओं और पंजाब के आम लोगों के विश्वास और उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे।”

वडिंग ने युवा कांग्रेस के सदस्यों से इस अवसर का अटूट प्रतिबद्धता के साथ लाभ उठाने का आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि उनके प्रयास भविष्य में अधिक मजबूत, अधिक समावेशी और एकजुट पंजाब की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में वडिंग के हवाले से कहा गया, “यह आपके लिए खुद को साबित करने और पंजाब के लोगों को यह दिखाने का मौका है कि हम वास्तविक और सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिदं किसान सभा ने गढ़शंकर शहर में तीन जगह और एक दर्जन गावों में कृषि कानूनों की प्रतिया फूंकी

गढ़शंकर:सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर  कुल हिंद किसान सभा दुारा गांव गढ़ी मट्टों, शाहपुर, सदरपुर, चक्क रौतां, खानपुर, गढ़शंकर, पाहलेवाल, जीओ सैंटर गढ़शंकर, रिलांयस माल गढ़शंकर, दुगरी, बोड़ा, व गढ़शंकर शहर में कृषि...
article-image
पंजाब

5 विदेशी पिस्टल व मैगजीन बरामद : ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से असला मंगवाने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

तरनतारन। भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव नौशहरा ढाला के पास तरनतारन पुलिस ने बाइक सवार सुरजीत सिंह उर्फ सीता निवासी गांव भैणी राजपूतां को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पांच विदेशी पिस्टल व...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सुसराल वालों को बताया जिम्मेदार , सास ससुर सहित छे पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – बीती रात गढ़शंकर के पदराना गांव की 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक महिला की पहचान पूनम पत्नी प्रिंस राणा के रूप में हुई है।...
पंजाब

लड़की को फोन नंबर दिया तो लड़की के 3 पारिवारिक सदस्यों  दुआरा धमकाने से युवक ने की आत्महत्या  पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – लड़कीं से फोन नंबर मांगने पर लड़कीं के घर वालों की धमकियों से परेशान हो कर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और परिजनों के बयान पर लड़कीं परिवार के तीन लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!