60 भेड़-बकरियों की मौत : नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर बिजली गिरने से

by

देहरा: देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड़ के भेडी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गिरने से गोशाला आग लग गई। गोशाला में बंधी भैंस झुलस गई और उसका बच्चा जिंदा जल गया। इसके अलावा विकास खंड धर्मशाला की कस्बा नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर बिजली गिरने से निक्कू राम की 60 भेड़-बकरियां मर गईं। वहीं बैजनाथ-चौबीन मार्ग पर महाकाल बाजार में सफेदे के बड़े पेड़ के गिरने से बिजली का पोल पेड़ के साथ ही सड़क पर गिर गया। वीरवार सुबह गिरे इस पेड़ के कारण चोबीन, लडभडोल और चढ़ियार की तरफ से बैजनाथ की ओर जाने वाले वाहन चालक, स्कूली बच्चे व कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, अपर लंबागांव में शाम साढे़ चार बजे के करीब तेज आंधी से स्कूल के साथ आम का एक बडा सूखा पेड़ उखड़कर थ्री फेस खंभे पर गिर गया। इससे बिजली की लाइन टूट गई और कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक विकास एसोसिएशन ने स्वयं सहायता समूह का किया गठन

बैठक में जायका परियोजना की दी जानकारी पट्टा मेहलोग, 6 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव ओडा मंजियार में कृषक विकास एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक : प्रियांशु खाती एएम नाथ। चंबा :  एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण : विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल

एएम नाथ। पांगी :    आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!