60 वर्ष से अधिक आयु में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त को जिला ऊना में आए 5701 आवेदन

by
ऊना :  बजट 2022-23 में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने के प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बाद जिला ऊना में अब तक 5701 नए व्यक्तियों ने पेंशन के लिए आवेदन किया है। कल्याण विभाग पंचायतों में जाकर पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त करने के अभियान को युद्धस्तर पर चला रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रदेश सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना से छूट नहीं जाए।
जिला ऊना में 60-69 वर्ष आयुवर्ग में 18 मई 2022 तक कल्याण विभाग के पास कुल 5701 नए आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए प्राप्त हुए हैं। ऊना उपमंडल में 1487, बंगाणा में 965, अंब एवं गगरेट में 2374 तथा हरोली में 875 व्यक्तियों ने 60 साल से अधिक आयुवर्ग में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया है।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। प्रदेश में 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को अब पहली अप्रैल 2022 से वृद्धावस्था पेंशन मिलने जा रही है। सत्ती ने कहा कि 60 साल से अधिक आयु में पेंशन प्राप्त करने के लिए सरकार की तरफ से कोई आय सीमा नहीं रखी गई है। इसके अलावा ग्राम सभा के प्रस्ताव की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया है।
राज्य सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। वह दंपत्ति पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत होकर पेंशन ले रहे हैं और आयकर भर रहे हैं। यदि पति-पत्नी में किसी एक को सरकारी सेवा की पेंशन मिल रही है, तो फिर उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, यदि पति-पत्नी में से कोई एक आयकरदाता है तो फिर उसे भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं दी जाएगी। इन दो वर्गों को छोड़कर बाकी सभी वर्ग पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
जिला कल्याण अधिकारी ऊना चमन लाल ने कहा कि अगर पात्रता को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु में सामाजिक सुरक्षा पेंश प्राप्त करना चाहता है, तो वह संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकता है। फॉर्म के साथ उसे परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड तथा बैंक पास बुक या डाकघर की पास बुक की कॉपी लगानी होगी। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से जल्द से जल्द नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है।
वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जहां आयुसीमा घटाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया है, वहीं पेंशन की दर में भी बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि 60-69 वर्ग के पुरूषों तथा 60-64 वर्ष की महिलाओं को 1000 रुपए, 65-69 वर्ष की महिलाओं को 1150 रुपए, 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों को 1700 रुपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की है। वहीं विधवा, परित्यक्त, एकल नारी पेंशन व 40-69 प्रतिशत तक दिव्यांगजनों के लिए 1150 रुपए तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग जनों को 1700 रुपए पेंशन दे रही है। वहीं कुष्ठ रोगी पुनर्वास तथा ट्रांसजैंडर पेंशन 1000 रुपए दी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का ‘अवैध’ हिस्सा’ : कोर्ट ने लगाई रोक

एएम नाथ। मंडी :  हमारे भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने भीतर कई रहस्य को समेटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आप लोगों को इस लेख में एक ऐसे ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा

तैयार उत्पाद की पैकेजिंग और ब्रांडिंग महत्वपूर्ण : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव सिद्धपुर में आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग डिहाइड्रेशन प्लांट का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पेट्रोल पंप में 60 हजार की लूट का मामला : दोनों आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । पंजाब के 2 युवकों दुआरा शनिवार को टाहलीवाल में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने  पंजाब के गढ़शंकर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसंबर को जिला शिमला के 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाएंगे पोलियो ड्रॉप्स – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में 21 दिसंबर 2025 रविवार राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर विशेष ओरल पोलियो वैक्सीन बच्चों...
Translate »
error: Content is protected !!