60 हजार करोड़ रुपये के पर्ल्स ग्रुप के घोटाले की जांच अब एसआईटी करेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पर्ल्स ग्रुप की ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने और पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियां बेचकर उनके पैसे की भरपाई कराने का किया था वादा

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक राहुल एस के नेतृत्व में 60 हजार करोड़ रुपये के पर्ल्स ग्रुप के घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी में विजिलेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) कंवलदीप सिंह, एआईजी दलजीत सिंह राणा, विजिलेंस ब्यूरो (मुख्यालय) के डीएसपी सलामुद्दीन, मुख्यालय में रोपड़ रेंज के डीएसपी नवदीप सिंह, विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज के इंस्पेक्टर मोहित धवन और आर्थिक अपराध शाखा की इंस्पेक्टर माधवी कल्याण शामिल हैं। इसके साथ ही बीओआई ने विजिलेंस ब्यूरो के सभी एआईजी और एसएसपी को हिदायत दी है कि आवश्यकता पड़ने पर वह उक्त एसआईटी को सहयोग करेंगे।
गौरतलब है मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पर्ल्स ग्रुप की ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने और पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियां बेचकर उनके पैसे की भरपाई कराने का वादा किया था। पांच दिन पहले ही बीओआई ने पर्ल घोटाले को लेकर फिरोजपुर जिले के जीरा थाने में दर्ज एफआईआर नबंर 79 (2020) और स्टेट क्राइम पुलिस थाना मोहाली में दर्ज एफआईआर नंबर-1/2023 की जांच का काम विजिलेंस को सौंपा था। यह जांच विजिलेंस के इकनोमिक विंग के अधीन दी गई थी। इस संबंध में बीओआई के निदेशक ने आदेश में कहा था कि दोनों एफआईआर की जांच, जो एडीजीपी बी. चंद्रशेखर द्वारा की जा रही थी, को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से विजिलेंस पंजाब में स्थानांतरित किया जा रहा है। अब बीओआई ने अपने ताजा आदेश के तहत जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। नवगठित एसआईटी को विजिलेंस ब्यूरो को सहायक जिला अटार्नी शौनक बाली कानूनी पक्ष से सहयोग करेंगे।
पर्ल्स ग्रुप घोटाला :
पर्ल्स एग्रो कारपोरेशन लिमिटेड जिसे पर्ल्स ग्रुप ने पंजाब समेत देश भर में पांच करोड़ आम लोगों से खेती और रियल एस्टेट जैसे कारोबार में पैसे लगाने के नाम पर 60,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई। कंपनी ने यह निवेश 18 वर्षों के दौरान गैरकानूनी तरीके से हासिल किया। जब लौटाने की बारी आई तो कंपनी पीछे हटने लगी। तब इस मामले में सेबी ने दखल दिया था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। निवेशक लंबे समय से अपना पैसा वापस पाने का इंतजार कर रहे हैं। मामले की सीबीआई जांच भी जारी है और सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए जस्टिस आरएम लोढ़ा की अगुवाई में कमेटी का गठन किया। कमेटी के सामने डेढ़ करोड़ लोगों ने रिफंड क्लेम भी पेश किया। 2016 में गठित जस्टिस लोढ़ा कमेटी ने पीएसीएल और उससे जुड़ी संस्थाओं की संपत्तियों को बेचकर 878.20 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं।
कमेटी ने जिन संपत्तियों से रिकवरी की कार्रवाई की है, उनमें ऑस्ट्रेलिया स्थित पर्ल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की कंपनियां भी शामिल हैं। उससे कमेटी ने 369.20 करोड़ की रिकवरी की है। इसके अलावा 308.04 करोड़ सरकार ने पर्ल्स ग्रुप और उसकी सहयोगी कंपनियों के खातों को फ्रीज कर जुटाए। इनमें कंपनी के फिक्स्ड डिपोजिट से 98.45 करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी के 75 लग्जरी वाहनों को बेचकर 15.62 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई। वहीं, कंपनी की संपत्ति से जुड़े छह दस्तावेजों से 69 लाख रुपये मिले हैं। अब तक कंपनी के मालिक समेत 117 अधिकारी और हिस्सेदार गिरफ्तार किए जा चुके हैं और कंपनी की सभी संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं : पवन दीवान

द ग्रेट स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स का बेल्ट अवॉर्ड और सम्मान समारोह आयोजित लुधियाना, 7 मार्च: खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल...
article-image
पंजाब

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर एसोसिएशन द्वारा गांव सिंबली में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 23 जुलाई : आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा गांव सिंबल के श्री गुरु रविदास धार्मिक स्थल पर निशुल्क आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप की अगुवाई सभा के संरक्षक वैद्य ...
article-image
पंजाब

61st Mega Blood Donation Camp

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.29 : 61st mega voluntary blood donation camp on April 14 (Tuesday) at Gurdwara Shaheed Baba Matti Sahib Ji at village Daroli Kalan organized by the Gurdwara Management Committee with support from...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 दिनों से बोरवेल में फंसी चेतना – मां बोली-मेरी बच्ची तड़प रही : जल्द आएगी बाहर , सुरंग खोदने नीचे उतरे जवान

कोटपूतली :  राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!