60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

by

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत के बाद प्रशासन लगातार जांच कर रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम निरमंड ने थाचडू और सिंहगाड़ में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा है। पांच दिन में इसका जवाब देना होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मजदूरों ने  ही 60 हजार रुपये की कर ली थी मांग : घटना के बाद मृतक अभय के चचेरे भाई विशाल ने प्रशासन और ट्रस्ट की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। विशाल ने आरोप लगाया है कि शव को नीचे लाने के लिए तैनात मजदूरों ने 60 हजार रुपये की मांग की थी, इसके बाद 40 हजार रुपये पर समझौता हुआ था।

 मोबाइल छीन लिया था ट्रांजेक्शन न होने पर  : पैसे न दे पाने की स्थिति में उनका मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया गया। नेटवर्क की समस्या के चलते बड़ी मुश्किल से दो बार 20-20 हजार की ट्रांजेक्शन की गई। 20 हजार रुपये की एक ट्रांजेक्शन सफल हुई है जबकि दूसरी सफल नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब प्रशासन और पुलिस अलग-अलग जांच कर रही है। पैसों की उगाई के मामले में पुलिस जांच कर रही है जबकि ट्रस्ट की ओर से प्रशासन ने जिस व्यक्ति को टेंडर दिया है उससे भी पूछताछ की है।  विशाल का आरोप है कि बीमार अभय को सिंहगाड से जाओं तक लाने में पोर्टर्स ने जानबूझ कर देरी की। वहां पर कोई अधिकारी भी तैनात नहीं थे। बेसकैंप सिंहगाड़ में अभय को दो घंटे तक खुले में बारिश में रखा गया। इससे अभय की स्थिति और गंभीर हो गई जिस कारण उसकी मौत हुई है। इसके अलावा थाचडू में जो आक्सीजन सिलेंडर उन्हें दिए गए, उनमें से एक खाली था। इसी के चलते अब सेक्टर मजिस्ट्रेट को अदला बदला गया है।

एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि यात्रा को लेकर लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। इसके अलावा हर पहलु की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी….पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एक निर्णायक औजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आदतन नशा तस्करों पर पहली बार वित्तीय चोट की तैयारी है। प्रदेश पुलिस ने नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने के लिए तैयारी कर...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/jan.23 : Rayat Bahra Professional University has taken a significant step towards strengthening industry-academia collaboration by signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Quantum Papers Limited. This agreement will promote cooperation between the...
article-image
पंजाब

एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

होशियारपुर पहुंचने पर खेडां वतन पंजाब दीयां’ का मशाल मार्च का हुआ स्वागत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व मेयर सुरिंदर कुमार सहित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मशाल मार्च में हुए शामिल

होशियारपुर, 25 अगस्त: स्वस्थ व रंगले पंजाब की सृजना व प्रदेश को खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों व खेल मंत्री गुरमीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!